Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सबर बस्ती में घूम-घूमकर सरकार से मिल रही सुविधाओं की वस्तुस्थिति से अवगत हुए उपायुक्त
    Breaking News Headlines झारखंड

    सबर बस्ती में घूम-घूमकर सरकार से मिल रही सुविधाओं की वस्तुस्थिति से अवगत हुए उपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 1, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    *सबर बस्ती में घूम-घूमकर सरकार से मिल रही सुविधाओं की वस्तुस्थिति से अवगत हुए* *उपायुक्त*

    ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम में भाग लेने के पश्चात उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला कुलगोड़ा एवं उपर रोवाम में सबर लोगों से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होने सबर बस्ती में घूम-घूमकर शौचालय, पेयजल, बिजली, सड़क की स्थिति का जायजा लिया। उपायुक्त ने शौचालय के निरीक्षण के क्रम में सबर लोगों को उसके व्यवहार के प्रति प्रोत्साहित किया। बच्चों से स्कूल में पठन-पाठन, मीड डे मील आदि के बारे में जानकारी ली। कुलगोड़ा में रहने वाली ग्रेजुएट सुमित्रा सबर के निवनिर्मित प्रधानमंत्री आवास के निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त को पता चला कि शौचालय निर्माण नहीं हुआ है, उन्होने मौके पर ही कार्यपालक अभियंता-पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को शौचालय निर्माण हेतु निदेशित किया।

    राजस्व ग्राम रोवाम के ही सुदूर क्षेत्र में रहने वाले सबर लोगों से भी उपायुक्त ने मुलाकात कर उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं इसकी जानकारी ली। सबर लोगों ने बताया कि उन्हें पेंशन, डाकिया योजना के तहत राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। पेयजल हेतु चापाकल है लेकिन उससे ज्यादा मात्रा में आयरन निकलने की शिकायत पर उपायुक्त द्वारा पोयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता को डीप बोरिंग कराते हुए चापाकल लगाने का निदेश दिया गया। साथ ही सबर परिवारों के लिए बिरसा आवास के निर्माण हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी को निदेशित किया गया।

    उपायुक्त ने भ्रमण के क्रम में मंगल सबर के अस्वस्थ बच्चे जिसका सिर बड़ा है उसे ऑपरेशन कराने की सलाह दी, उन्होने कहा कि परिजन अगर ऑपरेशन कराने के लिए तैयार होते हैं तो जिला प्रशासन द्वारा पूर्ण सहयोग किया जाएगा। बीए पार्ट 1 में पढ़ाई कर रहे शिवशंकर सबर द्वारा रोजगार उपलब्ध कराने की बात पर उपायुक्त ने उन्हें सोमवार को समाहरणालय में मिलने के लिए बुलाया। इस क्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी को निदेशित करते हुए उपायुक्त ने सभी शिक्षित आदिवासी बच्चों का डाटाबेस बनाने हेतु कहा जिससे उन्हें प्रशिक्षण के उपरांत रोजगार प्रदान किया जा सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रखण्ड स्तर पर करें लोगों की समस्याओं का समाधानःउपायुक्त
    Next Article गरीबों, मजदूरों, बेरोजगारों, किसानों औऱ युवाओं की उम्मीदों को बजट से मिली है हताशा: सत्यानंद भोगता

    Related Posts

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    August 9, 2026

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान: कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    जेन-जी और अल्फा: आंदोलन के संकेत और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    आदिवासी दिवस की चांडिल अनुमंडल में धूम

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका के विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.