Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रखण्ड स्तर पर करें लोगों की समस्याओं का समाधानःउपायुक्त
    Breaking News झारखंड

    प्रखण्ड स्तर पर करें लोगों की समस्याओं का समाधानःउपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 1, 2020No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    *■ प्रखण्ड स्तर पर करें लोगों की समस्याओं का समाधानः-उपायुक्त….*
    ==================
    *■ योजनाओं के लाभ हेतु ग्रामीणों को न लगाना पड़े कार्यालय का चक्करः उपायुक्त…..*
    ==================
    आज दिनांक 01.02.2020 को सारवां प्रखण्ड कार्यालय परिसर में *’’सरकार आपके द्वार’’* कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्जवलित कर उपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस दौरान अपने संबोधन में उपायुक्त ने कहा कि आपकी समस्या प्रखण्ड स्तर पर हीं दूर करने के प्रयास हेतु सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। सभी प्रखण्डों में कार्यक्रम के आयोजन के पश्चात पंचायत स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों के समस्याओं का समाधान किया जायेगा। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों के शिकायतों को उपायुक्त ने बारी-बारी से सुन रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं का त्वरित निराकरण किया। *इस दौरान उन्होंने सारवां प्रखण्ड के ताराजोरा गांव की वृद्ध महिला सुकुमारी देवी को प्राथमिकता के आधार पर वृद्धा पेंशन का लाभ दिया गया। इसके अलावे नारंगी पंचायत के सीताराम यादव को 50 प्रतिशत अनुदान पर सिंचाई हेतु पम्प दिया गया। साथ हीं सारवां प्रखण्ड के विभिन्न पंचायतों के दिव्यांग श्रीकांत वर्मा, प्रियंका मिश्रा, कुंदन राउत, मंटु मांझी, रोहित कुमार पंडित को ट्राई साइकिल उपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय द्वारा प्रदान किया गया।*
    इसके अलावे सरकार आपके द्वार क्रार्यक्रम के दौरान उपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय ने संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया कि प्राथमिकता के आधार पर जरूरतमंदों का योजना का जल्द से जल्द लाभ दिया जाय। इसके अलावे सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने मौके पर उपस्थित ग्रामीणों के समस्याओं का समाधान करने के साथ-साथ आमजनमानस को सरकार की जनहितकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी गयी और उन्हें बतलाया गया कि इन योजनाओं का लाभ कैसे प्राप्त करें एवं विभिन्न योजनाओं के लाभ लेने हेतु क्या-क्या पात्रता है आदि की जानकारी दी गयी।
    *■ कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गए स्टाॅल का उपायुक्त ने किया निरीक्षण…..*
    सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत विभिन्न विभागों यथा- स्वास्थ्य विभाग, कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, राजस्व विभाग, मनरेगा, पंचायती राज, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन योजना, पशुपालन, जिला नियोजन कार्यालय, तेजस्वनी परियोजना, समेकित बाल विकास परियोजना विभाग आदि के द्वारा स्टाॅल लगाकर ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया गया। इस दौरान उपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय ने विभिन्न स्टाॅलों का निरीक्षण कर प्राप्त आवेदनों व शिकायतों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया। इसके अलावे कार्यक्रम में विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, जमीन विवाद से संबंधित विभिन्न आवेदन ग्रामीणों द्वारा दिये गए। इन सभी प्राप्त शिकायतों का रिकाॅर्ड बनाकर संबंधित विभाग को निष्पादन के लिए भेजने का निदेश उपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय द्वारा दिया गया।
    *■ प्राप्त आवेदनों का निराकरण करें जल्द से जल्दः उपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय…..*
    कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय ने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को एक-एक कर सुना एवं सभी को आश्वस्त किया कि समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द किया जाय। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया कि आपसी समन्वय स्थापित करते हुए एक निश्चित समय सीमा तय करते हुए सभी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करें। इसके अलावे उपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय द्वारा सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर सभी प्रखण्डों के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को निदेशित किया गया कि उक्त कार्यक्रम हेतु सभी अपने-अपने प्रखण्ड मुख्यालय में आवश्यक व्यवस्था एवं प्रचार प्रसार सुनिश्चित करेंगे, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का लाभ उठा सके एवं प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी तथा प्रखण्ड स्तरीय सभी विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर अपने-अपने विभागों के योजनाओं का लाभ योग्य लाभार्थियों को देने, योजना संबंधी शिकायतों का त्वरित निष्पादन एवं आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने का कार्य करेंगे।
    *इस दौरान उपरोक्त* के अलावे विभिन्न जनप्रतिनिधि, उप विकास आयुक्त श्री शैलेन्द्र कुमार लाल, अपर समाहर्ता श्री चंद्र भूषण प्रसाद सिंह, डी.आर.डी.ए निर्देशक श्रीमती नयन तारा केरकेट्टा, स्थापना उपसमाहर्ता श्री परमेश्वर मुंडा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री विशाल दीप खलखो, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रवि कुमार, जिला, कृषि पदाधिकारी श्री रमा शंकर प्रसाद सिंह, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती अनीता कुजूर, जिला नियोजन पदाधिकारी श्रीमती प्रीति कुमारी एवं संबंधित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मी आदि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleइस बजट में शिक्षा तथा स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर जोर दिया गया है :डाॅ गोस्वामी
    Next Article सबर बस्ती में घूम-घूमकर सरकार से मिल रही सुविधाओं की वस्तुस्थिति से अवगत हुए उपायुक्त

    Related Posts

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    June 25, 2026

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    June 25, 2026

    प्रखंड मुख्यालय में एससीआर को ले बीएलए-2 की बैठक आयोजित

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    प्रखंड मुख्यालय में एससीआर को ले बीएलए-2 की बैठक आयोजित

    मवि ऊपरबेड़ा में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप एवं लिटिल चैम्पस फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित

    ट्रंप का दावा: मध्यपूर्व में शांति की ओर बढ़ रहा ईरान, ईरान बड़ी रियायतें दे रहा है

    खनन विभाग ने औचक निरीक्षण में किया एक वाहन जब्त एवं पाटा टोल प्लाजा पर पांच वाहनों से वसूले 23 हजार जुर्माना

    पैतृक जमीन हड़पने से सी ओ से शिकायत 

    यूसील प्रबंधन के द्वारा के के फार्मा को 1 साल में 2 करोड़ से अधिक का भुगतान लेकिन समय पर नहीं मिल रहा है मरीजों को जरूरी दवा

    सरायकेला-खरसावां में अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन की सख्ती, बिना चालान बालू ले जा रहा वाहन जब्त, पांच वाहनों से ₹23 हजार जुर्माना

    बड़बिल नगरपालिका क्षेत्रो मे बिखरे कचरा स्वच्छ भारत अभियान को दिखा रहा ठेंगा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.