Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » संविधान के वास्तुकार बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती पर भाजपा ने अर्पित किया श्रद्धासुमन
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति

    संविधान के वास्तुकार बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती पर भाजपा ने अर्पित किया श्रद्धासुमन

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 14, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    संविधान के वास्तुकार बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती पर भाजपा ने अर्पित किया श्रद्धासुमन

    ● भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा में निकली मोटरसाइकिल रैली
    ● भाजपा सरकारें संविधान की कल्याणकारी भावना और प्रस्तावना के अनुकूल सभी वर्गों के कमजोरों और अभिवंचितों के उत्थान को प्रतिबद्ध : दिनेश
    ● सबका साथ और सबका विकास को संकल्पित है भाजपा : विमल बैठा

    भारतीय संविधान के वास्तुकार बाबासाहेब अंबेडकर की 128वीं जयंती पर भारतीय जनता पार्टी ने श्रद्धांजलि अर्पित किया। रविवार को पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा जिलाध्यक्ष विमल बैठा की अगुआई में मोटरसाइकिल रैली निकली गयी। उक्त रैली साकची आमबागान से निकाली गयी और निबंधन कार्यालय के नज़दीक पहुँचकर संपन्न हुई। यहाँ गोलचक्कर पर अवस्थित बाबासाहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण अर्पित कर भाजपा की ओर से श्रद्धांजलि और कृतज्ञता अर्पित की गयी। मोटरसाइकिल जुलूस में लगभग दो सौ से अधिक अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल थे। माल्यार्पण के दौरान मुख्यरूप से भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार मौजूद रहें। उन्होंने बाबासाहेब को श्रद्धांजलि अर्पित कर कहा कि भारतीय जनता पार्टी
    संविधान की कल्याणकारी भावना और प्रस्तावना के अनुकूल दलितों-आदिवासियों व कमजोर वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। कहा कि मोदी-रघुवर सरकार ने हर वर्ग के अभिवंचित और कमज़ोरों के उत्थान एवं उन्हें समृद्ध बनाने के लिए अनेकों प्रयास किये है। दिनेश कुमार में कांग्रेस एवं महागठबंधन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि दशकों तक दलितों और गरीबों को विकास से वंचित रखने वाली पार्टीयों ने मोदी के विकास नीति को बाधित करने के लिए एकजुट हो गए है। कहा कि कांग्रेस एवं यूपीए गठबंधन को दलितों, आदिवासियों और अभिवंचित वर्ग का विकास खटक रहा है। अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष विमल बैठा ने कहा कि अनुसूचित जाति के पिछड़ेपन और समाज में व्याप्त भेदभाव मिटाने की दिशा में भारतीय जनता पार्टी ने पीएम नरेंद्र मोदी तथा सूबे के मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में उल्लेखनीय प्रयास किये है। भाजपा सबका साथ और सभी के विकास के लिए दृढ़संकल्पित है। इस दौरान विशेष रूप से दिनेश कुमार, विमल बैठा जिलाध्यक्ष,शंभू राम, ओम प्रकाश रजक, मधुसूदन मुखी, राम मुखी, अमित बाग, धीरज मुखी संजय कुमार रजक, हीरालाल रजक, हेमंत दास ,सूरज कुमार रजक, प्रमोद राम, करुणाकर कालिंदी, मुन्ना राम, विकास महानंद, शिव मुखी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहैडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article हेडलाइन्स राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    ट्विटर पर विधायक उज्जवल दास ने लिया संज्ञान, चतरा डीसी को जांच व कार्रवाई का निर्देश

    May 31, 2026

    यूसीआईएल की रोटेशन नीति पर उठे सवाल, संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज

    May 30, 2026

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात

    May 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ट्विटर पर विधायक उज्जवल दास ने लिया संज्ञान, चतरा डीसी को जांच व कार्रवाई का निर्देश

    नारी –एक अनुपम शक्ति

    खुशियां अधूरी: सब कुछ होकर भी क्यों खाली हाथ?

    हिंदी पत्रकारिता: चुनौतियों का यथार्थ और आँकड़ों का संग्राम

    छात्रों को चाहिए भरोसा, नहीं भाषण: शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    यूसीआईएल की रोटेशन नीति पर उठे सवाल, संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात

    जुगसलाई अग्निकांड ने खोली प्रशासनिक लापरवाही की पोल

    धर्मांतरण के खिलाफ फिर मुखर हुए चंपाई सोरेन, उठाई संवैधानिक बदलाव की मांग

    मुख्यमंत्री से मिलीं विधायक सविता महतो, चार पुलों के निर्माण की उठाई मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.