Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » संजय राउत ने कंगना रनौत को कहा हरामखोर लड़की, भड़की दिया मिर्जा बोलीं- माफी मांगें
    Breaking News Headlines सिनेमा

    संजय राउत ने कंगना रनौत को कहा हरामखोर लड़की, भड़की दिया मिर्जा बोलीं- माफी मांगें

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 7, 2020Updated:September 7, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने हाल ही में मुंबई की तुलना पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से तुलना की थी. इसके बाद शिवसेना नेता संजय राउत ने उन्हें मुंबई नहीं आने की धमकी दी थी. इतना ही नहीं, शिवसेना की महिला कार्यकर्ताओं ने कंगना रनौत के खिलाफ प्रदर्शन किए और उनके पुतले और पोस्टर जलाए. अब संजय राउत ने कंगना रनौत को लेकर विवादित बयान दिया है.

    शिवसेना नेता ने संजय राउत ने कंगना के बयान पर रिएक्शन देते हुए कहा कि उसके बाप को मुंबई में लाया जाएगा. महाराष्ट्र सिर्फ शिवसेना का नहीं, बाकी पार्टियों का भी है, हम सब उसको मिलकर रोकेंगे. उस लड़की ने जो बात किया वो कानून का सम्मान है क्या? इसके साथ ही उन्होंने कंगना को हरामखोर लड़की बताया. इस पर कई लोगों ने संजय राउत की निंदा की है.

    दिया मिर्जा ने की निंदा

    एक्ट्रेस दिया मिर्जा ने ट्वीट कर संजय राउत के इस बयान की निंदा की. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, संजय राउत ने हरामखोर शब्द का इस्तेमाल किया है, मैं इसकी कड़ी निंदा करती हूं. सर आपको पूरा अधिकार है कि कंगना ने जो कुछ भी कहा उसका विरोध करने का, लेकिन इस तरह की भाषा इस्तेमाल करने के लिए आपको माफी मांगनी चाहिए.

    मुंबई किसी के बाप की नहीं

    संजय राउत का कहना है कि कंगना रनौत ने ‘महाराष्ट्र और शिवाजी महाराज’ का अपमान किया है. कंगना ने इससे पहले कहा था कि इस्लाम डॉमिनेट बॉलीवुड में उन्होंने पहली बार महाराज शिवाजी पर फिल्म बनाई. वह एक मराठा हैं. इससे पहले संजय राउत ने उन्हें मुंबई नहीं आने की नसीहत दी थी. जिस पर कंगना रनौत ने रिएक्ट करते हुए कहा था कि वह 9 सितंबर को मुंबई आ रही हैं, अगर किसी के बाप में हिम्मत है, तो उन्हें रोक लें.

    मुंबई पुलिस से डर लगता है

    इससे पहले कंगना रनौत ने कहा था कि उन्हें फिल्म माफिया की बजाय डर मुंबई पुलिस से लगता है. उन्होंने कहा था कि बॉलीवुड में ड्रग माफिया का पर्दाफाश करने के लिए उन्हें हरियाणा या हिमाचल प्रदेश पुलिस से सुरक्षा की आवश्यकता होगी और वह मुंबई पुलिस से सुरक्षा स्वीकार नहीं करेंगी. इसके बाद से ही पूरा विवाद शुरू हुआ.

    क्या है पूरा मामला?

    दरअसल, बॉलीवुड से ड्रग्स कनेक्शन को लेकर कंगना रनौत ने कई बातें कही हैं. जिसके बाद बीजेपी नेता राम कदम ने कंगना के लिए सुरक्षा की मांग की थी. इस पर अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें मुंबई पुलिस की सुरक्षा नहीं चाहिए. उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार या केंद्र सरकार सुरक्षा दे सकती है, मूवी माफिया से ज्यादा मुंबई पुलिस से डर लगता है. कंगना के इस बयान के बाद संजय राउत ने कहा, हम उनसे अपील करते हैं कि मुंबई ना आएं. आपके बयान से मुंबई पुलिस का अपमान हुआ है. गृह मंत्रालय को इसपर एक्शन लेना चाहिए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिहार: थानेदार की आशिकी में शादीशुदा महिला कॉन्स्टेबल ने किया सुसाइड, आरोपी फरार
    Next Article नेपाल से तिब्बत तक रेललाइन बिछा रहा है चीन, भारत के लिये खतरे की घंटी

    Related Posts

    टाटा-रांची एलिवेटेड कॉरिडोर को फिर झटका, वन भूमि डायवर्जन के लिए NOC पर सरकार ने लगाई रोक!

    June 26, 2026

    यौम-ए-आशूरा पर विभिन्न अखाड़ा समितियों के सम्मान समारोह में शामिल हुए बन्ना गुप्ता व मेयर सुधा गुप्ता

    June 26, 2026

    एसआईआर में फर्जी दस्तावेज बनवाने पर होगी सख्त कार्रवाई: उपायुक्त राजीव रंजन

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    टाटा-रांची एलिवेटेड कॉरिडोर को फिर झटका, वन भूमि डायवर्जन के लिए NOC पर सरकार ने लगाई रोक!

    यौम-ए-आशूरा पर विभिन्न अखाड़ा समितियों के सम्मान समारोह में शामिल हुए बन्ना गुप्ता व मेयर सुधा गुप्ता

    एसआईआर में फर्जी दस्तावेज बनवाने पर होगी सख्त कार्रवाई: उपायुक्त राजीव रंजन

    अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस: ‘वायरल बॉय धूम’ पिंटू प्रसाद बने नशा मुक्ति अभियान का चेहरा

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    अर्पण’ का रक्तदान अभियान मानव सेवा की अनुकरणीय मिसाल : संजय चौधरी

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर 28 जून को रेड क्रॉस भवन में लगेगा रक्तदान शिविर, समाज के लोगों से बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील

    सियासत से ऊपर संवेदना: एक मुलाकात ने दिया सकारात्मक संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.