Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार: थानेदार की आशिकी में शादीशुदा महिला कॉन्स्टेबल ने किया सुसाइड, आरोपी फरार
    Breaking News Headlines बिहार

    बिहार: थानेदार की आशिकी में शादीशुदा महिला कॉन्स्टेबल ने किया सुसाइड, आरोपी फरार

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 7, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अररिया. बिहार के अररिया में सिमराहा थाना की महिला कॉन्स्टेबल श्रुति कुमारी ने आत्महत्या कर ली. वहीं उसके आत्महत्या मामले में एक थानेदार को ही आरोपी बनाया गया हैं. एसपी हृदयकांत ने नरपतगंज के आरोपी थानेदार किंग कुंदन को सस्पेंड करते हुए गिरफ्तारी का आदेश दिया है. हालांकि गिरफ्तारी के आदेश की भनक मिलते ही आरोपी थानेदार थाना के मुंशी को मोबाइल का सिम सौंपते हुए फरार हो गया.

    दरअसल, श्रुति के आत्महत्या मामले में उसके पति कुमार गौरव ने थानेदार पर संगीन आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है. कुमार गौरव ने थानेदार पर आरोप लगाया कि श्रुति को साथ रखने का प्रलोभन देने के बाद वो अपने बच्चों का हवाला देकर वादे से मुकर गया. जिसकी वजह से श्रुति डिप्रेशन का शिकार हो गई और फंदे पर लटककर जान दे दी.

    मामले में अररिया के डीएसपी गौतम कुमार ने बताया कि इस मामले में एसपी द्वारा नरपतगंज थानेदार किंग कुंदन को सस्पेंड कर दिया गया है. साथ ही गिरफ्तारी का आदेश दिया गया है.

    हालांकि थानेदार गिरफ्तारी के डर से जिले से फरार हो गया है, जिसकी तलाश जारी है. बताया जाता है कि जैसे ही थानेदार किंग कुंदन को अररिया से सस्पेंड होने और गिरफ्तारी के आदेश की जानकारी मिली तो वह अपनी गाड़ी छोड़कर किसी सहयोगी के वाहन से जिले से फरार हो गया.

    यह है मामला?

    बता दें कि शुक्रवार को सिमराहा थाना से महज सौ मीटर की दूरी पर किराए के मकान में एक महिला कॉन्स्टेबल ने फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली. मृतका का नाम श्रुति कुमारी है, जो 2018 बैच की थी. श्रुति सिमराहा थाना में तैनात थी. मृतका शादीशुदा थी और किराए के मकान में रहती थी, जहां उसके पति का भी आना-जाना लगा रहता था.

    घटना के बारे में बताया जाता है कि किराए के मकान में गुरुवार की रात करीब 10.30 बजे श्रुति खाना खाकर कमरे में गई थी. शुक्रवार की सुबह मुंगेर से उसके पति के फोन को उसने रिसीव नहीं किया तो पति ने मकान मालिक को फोन किया. वहीं 10.30 बजे दिन में वह मेस में खाना खाने भी नहीं पहुंची तो उसकी सहेली ने भी फोन किया. लेकिन उसने फोन रिसीव नहीं किया. आखिर में जब सहेली श्रुति को देखने के लिए उसके कमरे पर गई तो उसका कमरा बंद था. वहीं जब खिड़की से झांककर देखा तो श्रुति फंदे से झूल रही थी.

    श्रुति और थानेदार के बीच संबंध

    बताया जाता है कि श्रुति पहले अररिया थाने में तैनात थी, जहां का थानेदार किंग कुंदन था. बाद में श्रुति सिमराहा थाना चली गई और किंग कुंदन का तबादला नरपतगंज हो गया लेकिन दोनों के संबंधों की शुरुआत अररिया से ही हुई थी. बात इतनी बढ़ चुकी थी कि श्रुति ने अपने पति कुमार गौरव को कह दिया था कि वो अब किंग कुंदन के साथ रहेगी.

    हालांकि किंग कुंदन के मुकर जाने के बाद श्रुति ने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया. वहीं अपने सुसाइड नोट में उसने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं बताया है, लेकिन पति की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर किंग कुंदन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है.

    जानकारी के मुताबिक श्रुति ने कुमार गौरव से चार साल पहले घरवालों की मर्जी के खिलाफ प्रेम विवाह किया था. कुमार गौरव कोचिंग इंस्टीट्यूट में पढ़ाता था, जबकि श्रुति उस समय बिहार पुलिस में भर्ती के लिए तैयारी कर रही थी. दोनों मुंगेर के रहने वाले थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआज से शुरू हुई दिल्ली सहित जयपुर, लखनऊ और कोलकाता में मेट्रो सेवा
    Next Article संजय राउत ने कंगना रनौत को कहा हरामखोर लड़की, भड़की दिया मिर्जा बोलीं- माफी मांगें

    Related Posts

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    June 26, 2026

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    June 26, 2026

    अर्पण’ का रक्तदान अभियान मानव सेवा की अनुकरणीय मिसाल : संजय चौधरी

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    अर्पण’ का रक्तदान अभियान मानव सेवा की अनुकरणीय मिसाल : संजय चौधरी

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर 28 जून को रेड क्रॉस भवन में लगेगा रक्तदान शिविर, समाज के लोगों से बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील

    सियासत से ऊपर संवेदना: एक मुलाकात ने दिया सकारात्मक संदेश

    बाबा बैद्यनाथ के दरबार पहुंचे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, देश में शांति और विकसित भारत के लिए की प्रार्थना

    तालाब में अज्ञात शव मिलने से सनसनी, पहचान और मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

    कोडरमा में कथित धर्म परिवर्तन की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई

    कुख्यात गैंगस्टर सोनू मोनू के पिता प्रमोद सिंह गिरफ्तार

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर 28 जून को रेड क्रॉस भवन में लगेगा रक्तदान शिविर, समाज के लोगों से बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.