Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » श्रीराम मंदिर भूमि पूजन पर दीपों से जगमगाया भाजपा जमशेदपुर जिला कार्यालय, की गई आकर्षक विद्युत सज्जा
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड धर्म राजनीति राष्ट्रीय

    श्रीराम मंदिर भूमि पूजन पर दीपों से जगमगाया भाजपा जमशेदपुर जिला कार्यालय, की गई आकर्षक विद्युत सज्जा

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 5, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    श्रीराम मंदिर भूमि पूजन पर दीपों से जगमगाया भाजपा जमशेदपुर जिला कार्यालय, की गई आकर्षक विद्युत सज्जा

    ■ सैकड़ों वर्षों के संघर्ष व संकल्प अब पूर्ण हुए: सांसद विद्युत महतो

    बुधवार, जमशेदपुर: अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भूमि पूजन की ऐतिहासिक व स्वर्णिम दिन पर शहर के भाजपाई उत्साहित हैं। बुधवार शाम साकची स्थित भाजपा जिला कार्यालय रंग-बिरेंगी लाईटों व मिट्टी के दियों से सजाया गया। जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो,भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन यादव वरीय भाजपा नेता अभय सिंह,राजकुमार श्रीवास्तव, प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी, पूर्व महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार ने मुख्य गेट के साथ पूरे कार्यालय परिसर में 2100 देशी घी के दीये प्रज्ज्वलित किए तो पूरा कार्यालय जगमग हो उठा। भाजपा कार्यकर्ताओं के जय श्री राम के उद्घोष ने पूरे क्षेत्र के माहौल को राममय कर दिया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिंदाबाद, मोदी है तो मुमकिन है जैसे नारों के संग कार्यालय गुंजायमान रखा। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने राम मंदिर निर्माण पर बधाई देते हुए बताया कि सैकड़ों वर्षों के लंबे इंतेजार व संघर्ष के बाद मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी के भव्य एवं दिव्य मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ है। इस हर्षित बेला में भाजपा जिला कार्यालय परिसर में विद्युत सज्जा के संग 2100 द्वीप जलाकर व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर ख़ुशियाँ मनाई गई।

    उपस्थित सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि सैकड़ों वर्षों के संघर्ष व कानूनी लड़ाई के बाद अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ हुआ। भाजपा सरकार के प्रयासों व सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर भव्य राम मंदिर निर्माण का मार्ग निकला। भगवान राम करोड़ों भारतवासियों के आस्था के प्रतीक हैं। भाजपा सरकार ने सभी वर्ग व धर्म के लोगों को न्याय दिलाने का काम किया है। कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों ने तुष्टिकरण की राजनीति के कारण राम मंदिर निर्माण में हमेशा बाधा उत्पन्न की।

    प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि अब कांग्रेस भी राम मंदिर भूमि पूजन का स्वागत कर रही है जबकि कॉंग्रेस व अन्य दलों की सरकार ने राम मंदिर निर्माण में सबसे ज्यादा रोड़े अटकाए।

    कारसेवक व भाजपा कार्यकर्ता रामफल मिश्रा को भाजपा महानगर ने किया सम्मानित: भाजपा साकची मंडल के पूर्व अध्यक्ष, जनसंघकाल के नेता एवं राम मंदिर निर्माण आंदोलन में कारसेवक के रूप में सक्रिय भूमिका निभाने वाले रामफल मिश्रा को भाजपा जमशेदपुर महानगर ने सम्मानित क़िया। बुधवार शाम सांसद विद्युत वरण महतो, प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी, महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार ने रामफल मिश्रा को उनके आवास पर पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।

    इस दौरान सांसद विद्युत वरण महतो, वरीय भाजपा नेता अभय सिंह, प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी, भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, पूर्व महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार, राजकुमार श्रीवास्तव, अनिल मोदी, विमल जालान, पुष्पा तिर्की, सुनील बारी, राकेश सिंह, विमल बैठा, अमरजीत राजा, धर्मेंद्र प्रसाद, ध्रुव मिश्रा, अजय सिंह, पप्पू सिंह, प्रेम झा, अभिमन्यु सिंह, मंजीत सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजय श्री राम के नारे से गूँज उठा जंबो अखाड़ा सरयू राय और अमरप्रीत सिंह काले ने की पूजा अर्चना 
    Next Article राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े युवा नेता सतीश सिंह की यादें हुई ताजा

    Related Posts

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    June 26, 2026

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    June 26, 2026

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    डॉ. राजकुमार के पत्र की जांच कराएं सीएमः सरयू राय

    टाटा-रांची एलिवेटेड कॉरिडोर को फिर झटका, वन भूमि डायवर्जन के लिए NOC पर सरकार ने लगाई रोक!

    यौम-ए-आशूरा पर विभिन्न अखाड़ा समितियों के सम्मान समारोह में शामिल हुए बन्ना गुप्ता व मेयर सुधा गुप्ता

    एसआईआर में फर्जी दस्तावेज बनवाने पर होगी सख्त कार्रवाई: उपायुक्त राजीव रंजन

    अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस: ‘वायरल बॉय धूम’ पिंटू प्रसाद बने नशा मुक्ति अभियान का चेहरा

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.