Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शहर में धूमधाम से मनाई गयी काली पूजा, बड़े जलस्तर के बीच लोगों ने किया विसर्जन, सुरक्षा व साफ-सफाई की व्यवस्था रही नदारद
    Breaking News झारखंड

    शहर में धूमधाम से मनाई गयी काली पूजा, बड़े जलस्तर के बीच लोगों ने किया विसर्जन, सुरक्षा व साफ-सफाई की व्यवस्था रही नदारद

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 28, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *शहर में धूमधाम से मनाई गयी काली पूजा, बढ़े जलस्तर के बीच लोगों ने किया विसर्जन, सुरक्षा व साफ सफाई की व्यवस्था रही नदारद*

    जमशेदपुर : त्योहारों के दौरान जमशेदपुर की सुरक्षा को चाकचौबंद रखने में जिला प्रशासन मुस्तैद रहती है, दुर्गापूजा, रामनवमी, मुहर्रम जैसे त्योहारों को देखकर ऐसी राय बनाई जा सकती है। लेकिन काली पूजा जैसे महत्वपूर्ण त्योहार के दौरान ऐसा कुछ भी नहीं दिखा। आंकड़ों के अनुसार शहर में 500 से ज्यादा जगहों पर धूमधाम से बड़े स्तर पर काली पूजा मनाया जाता है, काली पूजा आयोजन समितियां अपने स्तर पर विसर्जन करती है, लेकिन प्रशासन की नज़र में अभी तक इतने बड़े आयोजन नहीं आ सके है। स्वर्णरेखा का जलस्तर अभी काफी बढ़ा हुआ है, जिससे काली पूजा मूर्तियों के विसर्जन के दौरान कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती थी। इस स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने कोई तैयारी नही की थी, ना ही घाटों पर गोताखारों की व्यवस्था थी।

    इस महत्वपूर्ण विषय की तरफ ध्यान आकृष्ठ कराते हुए केंद्रीय दुर्गा पूजा कमिटी के सचिव अरुण सिंह कहते है, कि “काली पूजा, दुर्गा पूजा से भी विशाल पूजा है, सार्वजनिक पूजा के साथ-साथ बड़ी संख्या में घरेलु स्तर पर भी काली पूजा की जाती है। प्रशासन को इस तरफ गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है। केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति काली पूजा के दौरान भी अपने स्तर पर लोगों से समन्यवय स्थापित कर पूजा को शांतिपूर्ण व सुरक्षित तरीक़े से सम्पन्न करवाने को प्रयास करती है। लेकिन इस दौरान अगर कोई बड़ी घटना होती है, तो इसका कौन जिम्मेवार होगा??”

    अरुण सिंह ने शहर के अनगिनत मौसमी हिंदू नामधारी संगठनों पर निशाना साधते हुए कहा कि “कुछ लोग दुर्गा पूजा जैसे बड़े त्योहारों में सामने आते है, और वो केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के कार्यो के बारे में दुष्प्रचार करने से भी बाज नहीं आते। उन्हें भी काली पूजा व अन्य पूजा में सक्रिय रहना चाहिये। अरुण सिंह ने बताया की वो प्रशासन को इस गंभीर विषय से पर अवगत कराते हुए इसका स्थायी समाधान निकालने की दिशा में कार्य करने की कोशिश करेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसुरक्षा और सुविधा की मुक्कमल हो व्यवस्था सभी छठ घाटो पर:उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय
    Next Article बिरसानगर में झाविमो छोड़ सैकड़ों कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

    Related Posts

    पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय पोर्टल की मांग

    October 14, 2026

    चाईबासा के पंकज खिरवाल के बेटे-बेटी बने हाईकोर्ट के अधिवक्ता, परिवार का बढ़ाया मान

    October 14, 2026

    सपदा घाट से बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त, हाइवा पर कार्रवाई नहीं होने से उठे सवाल

    October 14, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय पोर्टल की मांग

    चाईबासा के पंकज खिरवाल के बेटे-बेटी बने हाईकोर्ट के अधिवक्ता, परिवार का बढ़ाया मान

    सपदा घाट से बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त, हाइवा पर कार्रवाई नहीं होने से उठे सवाल

    उद्योगों की जरूरत के मुताबिक प्रशिक्षण पर जोर, आईडीटीआर में जुटे उद्यमी

    अमित शाह का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले 2029 में भी मोदी के नेतृत्व में जीतेगा NDA

    टाटा स्टील की डिजिटल पहल श्रम लाभ से ठेका कर्मचारियों को मिलेगी वेतन, ईपीएफ और कल्याणकारी योजनाओं की

    भारत की प्राचीन ज्ञान परंपराएं आज भी दुनिया को जोड़ रही हैं : मोदी

    अग्रसेन मार्ग विवाद में मुकेश मित्तल पर सवालों की बौछार, फैसले से कटघरे में सम्मेलन का नेतृत्व

    रघु महतो हत्याकांड का खुलासा, तीन सहकर्मी गिरफ्तार

    नहर से पाइपलाइन तक: गम्हरिया में बदलेगी सिंचाई व्यवस्था

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.