Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विपरीत परिस्थितियों में भी सच्चाई को प्रकाशित करने से पत्रिका एवं अखबारों की विश्वसनीयता समाज में कायम होती है:विधानसभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ
    Breaking News झारखंड राष्ट्रीय

    विपरीत परिस्थितियों में भी सच्चाई को प्रकाशित करने से पत्रिका एवं अखबारों की विश्वसनीयता समाज में कायम होती है:विधानसभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 1, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    प्रेस विज्ञप्ति

    मासिक पत्रिका राष्ट्र संवाद का 20 वां स्थापना दिवस टाउन हाल, सिदगोड़ा मे आयोजित की गई। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष श्री रवीन्द्रनाथ महतो , तथा विशिष्ट अतिथि मे स्वास्थ्य मंत्री, झारखंड सरकार बन्ना गुप्ता , पूर्वी क्षेत्र के विधायक माननीय सरयू राय जी और स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला, हरिवल्लभ सिंह आरसी, विकास सिंह, चंदू प्रेस के राकेश शर्मा उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा स्व रामेश्वर राय, स्व ब्रहमदेव सिंह शर्मा, स्व के.के.सिंह जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं द्वीप प्रज्वलित किया गया। तत्पश्चात स्कुली छात्राओं द्वारा स्वागत वंदन नृत्य प्रस्तुत की गई। सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मारिका प्रदान कर सम्मानित किया गया। हास्य कवयित्री डा भुवन मोहिनी जी को राष्ट्रसंवाद के संरक्षक उर्मिला सिंह एवं प्रबंध संपादक रश्मि सिंह ने पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।इसके उपरांत अतिथियों द्वारा राष्ट्र संवाद के काफी टेबल बुक अभिराम संवाद का विमोचन किया गया। मंच संचालन कल्याणी कबीर तथा स्वागत भाषण डा अनिता शर्मा द्वारा किया गया।
    अपने संबोधन में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रिकाओं एवं अखबारों द्वारा सच्चाई को लिखना जोखिम भरा कार्य है। उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। परंतु विपरीत परिस्थितियों में भी सच्चाई को प्रकाशित करने से पत्रिका एवं अखबारों की विश्वसनीयता समाज में कायम होती है।
    स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि सच्चाई लिखने वाली पत्रिकाएं आज बंद हो रही है, यह दुर्भाग्य है।
    विधायक सरयू राय ने कहा कि राष्ट्रसंवाद समाज में सकारात्मक संदेश दे रही है।
    कार्यक्रम को राजेश शुक्ला, हरिवल्लभ सिंह आरसी जी ने भी संबोधित किया।
    कार्यक्रम के दौरान समाज के इन विभूतियों को सम्मानित किया गया। गुलाब जी, देवेंद्र सिंह, डा ज्ञानी कांत महतो, मंजू ठाकुर, अनिता शर्मा, कल्याणी कबीर, ब्रजभूषण सिंह, जयप्रकाश राय, बिनय शुक्ला, पप्पू सिंह, के. डी. झा,सुधीर ठाकुर, प्रभात ठाकुर, ललित दुबे, डा महेश्वर प्रसाद सिंह, डा विमलेश, संदेश चौधरी, अजय सिंह, अमृत झा।

    द्वितीय सत्र का उद्घाटन कांग्रेस नेता अजय सिंह व सिविल सर्जन डॉ महेश्वर प्रसाद ने किया
    राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी कविताओं से मन मोह लेने वाली सुप्रसिद्ध हास्य कवयित्री डॉक्टर भुवन मोहिनी द्वारा कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। उनके साथ शहर के सुप्रसिद्ध कवि डॉ श्यामल सुमन , शैलेंद्र पांडे शैल , दीपक वर्मा , नवीन अग्रवाल और कवयित्री डॉ कल्याणी कबीर , सोनी सुगंधा भी मंच को सुशोभित किया। कवि सम्मेलन के दौरान सभी कवियों ने फाल्गुन के महीने में फाग के गुदगुदाने वाली एक से बढकर एक कविताओं से लोगों का मन मोह लिया।
    अंत में धन्यवाद संपादक देवानंद सिंह ने किया

    https://youtu.be/Y5Ti0tcTbwc

    https://youtu.be/2ZTETsTCobg

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशिवसेना के मुखपत्र सामना की नई संपादक बनीं रश्मि उद्धव ठाकरे
    Next Article क्षेत्रिय प्रशिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण आज से एसजीएसवाई प्रशिक्षण भवन में प्रारंभ

    Related Posts

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    June 24, 2026

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.