विदेशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
निशांत भारद्वाज
भगवानपुर प्रखंड तेयाय ओपी क्षेत्र अंतर्गत सीमापर गांव से 192 बोतल विदेशी शराब के साथ एक कारोबारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में ओपी अध्यक्ष मनीष कुमार आनन्द ने बताया कि गुरुवार को रात्रि गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर उक्त गांव निवासी रौशन कुमार के भुस्कार से 192 बोतल विदेशी शराब पाया गया। जिसमें 375 एमएल का 120 बोतल इम्पेरियल ब्लू कंपनी व 375 एमएल का 72 बोतल आर एस कंपनी का विदेशी शराब पाया गया। उक्त छापेमारी के दौरान कारोबारी सीमापर निवासी रौशन कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत बेगूसराय भेज दिया। इस तरह अबैध शराब का धंधेबाज के विरुद्ध थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर पुलिस द्वारा छापेमारी अभियान जारी है।

