Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लंदन ब्रिज पर फिर आतंकी हमला, दो की मौत, पुलिस ने हमलावर को मार गिराया
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    लंदन ब्रिज पर फिर आतंकी हमला, दो की मौत, पुलिस ने हमलावर को मार गिराया

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 30, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लंदन: ब्रिटेन के मशहूर लंदन ब्रिज के निकट शुक्रवार को हुई चाकूबाजी को आतंकवादी घटना घोषित किया गया है जिसमें दो लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए. स्कॉटलैंड यार्ड ने फर्जी विस्फोटक जैकेट पहने एक पुरुष संदिग्ध को घटनास्थल पर मार गिराने की पुष्टि की. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने एक बयान में कहा कि जांच जारी है. पुलिस पुष्टि कर सकती है कि यह एक आतंकवादी घटना है.स्कॉटलैंड यार्ड के हेड ऑफ काउंटर टेररिज्म पुलिसिंग’ के सहायक आयुक्त नील बसु ने बताया कि इस हमले में कई लोग घायल हुए हैं जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है. उन्होंने कहा कि शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे पुलिस को चाकूबाजी की घटना की सूचना मिली. सिटी ऑफ लंदन पुलिस के विशेषज्ञ सशस्त्र अधिकारियों ने पुरुष संदिग्ध को गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई. सरकारी सूत्र ने बीबीसी से पुष्टि की कि जनता के बीच से घटनास्थल से अस्पताल ले जाए गए दो लोगों की मौत हो गई. ब्रिटेन के आतंकवाद रोधी अधिकारियों ने जांच अपने हाथ में ले ली है और घटना को अब आतंकवादी घटना घोषित कर दिया गया है.पुलिस ने ब्रिज की घेराबंदी कर रखी है. लंदन ब्रिज के निकट शुक्रवार को हुई चाकूबाजी में शामिल संदिग्ध 2012 में भी आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्तत होने का दोषी पाया गया था. बता दें कि लंदन ब्रिज उन इलाकों में से एक है जहां जून 2017 में आईएसआईएस के आतंकी हमले में 11 लोगों की मौत हो गई थी

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र संवाद हेडलाइंस
    Next Article कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया और HD कुमारस्वामी के खिलाफ राजद्रोह का केस

    Related Posts

    CJP प्रदर्शन: सेंट्रल पार्क बंद करने के आदेश के खिलाफ याचिका पर तत्काल सुनवाई से न्यायालय का इनकार

    October 16, 2026

    बिहार से विदेश भेजने के नाम पर 350 युवकों से करोड़ों की ठगी, पुलिस ने चार पर केस किया दर्ज

    October 16, 2026

    50 लाख के 70 नाखून-हड्डी, फर और खाल जब्त, 3 वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार

    October 16, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    CJP प्रदर्शन: सेंट्रल पार्क बंद करने के आदेश के खिलाफ याचिका पर तत्काल सुनवाई से न्यायालय का इनकार

    बिहार से विदेश भेजने के नाम पर 350 युवकों से करोड़ों की ठगी, पुलिस ने चार पर केस किया दर्ज

    50 लाख के 70 नाखून-हड्डी, फर और खाल जब्त, 3 वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार

    दिल्ली में अभिजीत दीपके की पीसी में मचा हंगामा, सीजेपी चीफ ने कहा- इन्हें 50-100 रुपये देकर भगाइए

    SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण होगा

    हाईवे निर्माण में लापरवाही अब ठेकेदारों को पड़ेगी भारी, NHAI सीधे करेगा कार्रवाई

    एलन मस्क की स्टारलिंक को मुकेश अंबानी के रिलायंस की दो टूक, कहा- हम कॉम्पिटिशन से नहीं डरते

    असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को सुप्रीम कोर्ट ने बताया बड़ी चुनौती, दिल्ली पुलिस से मांगा जवाब

    चतरा में ब्राउन शुगर तस्कर को 15 साल की जेल, 370 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ हुआ था गिरफ्तार

    सीआईएसएफ डीआईजी ने मगध-अम्रपाली का किया दौरा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.