Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया
    Breaking News झारखंड

    राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 14, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी श्री संजय कुमार कापरी के अध्यक्षता में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2020 के ऑनलाइन पंजीयन एवं आवदेन जमा करने के संदर्भ में गूगल मीट पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें जामताड़ा जिले के विभिन्न प्रखंडों से चिन्हित सरकारी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सीधे तौर पर भाग लिया। प्रतिभागियों सहज एवं प्रभावी रूप से कार्यक्रम से लाभान्वित हो पायें इसलिए कार्यक्रम का लाइव स्ट्रीम भी किया गया ।

    शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु पंजीयन एवं आवेदन सबमिट करने की तिथि 15 जुलाई 2020 तक बढ़ा दी गई है । यह पुरस्कार ऐसे होनहार तथा कर्त्तव्यनिष्ठ शिक्षकों के लिए एक प्रेरणास्त्रोत है जिन्होंने अपनी प्रतिबद्धता और परिश्रम के माध्यम से न केवल स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया है, बल्कि अपने छात्रों के जीवन को भी समृद्ध बनाया है । इस आलोक में अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी श्री कापरी ने शिक्षकों से बढ़-चढ़ कर पुरस्कार हेतु स्वयं पंजीयन करवाने पर ज़ोर दिया ।

    उन्मुखीकरण कार्यशाला में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2020 के ऑनलाइन नॉमिनेशन से जुड़े तमाम पहलुओं पर देवघर जिले के मेंटर्स के रूप में माननीय प्रधानमंत्री से पुरुस्कृत शिक्षक अरविंद राज रजवाड़े एवं गत वर्ष राज्य स्तर पर सम्मानित शिक्षिका श्वेता शर्मा के द्वारा आवेदन से जुड़े प्रक्रियाओं को बहुत ही बारीकी से बताया गया |

    वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में नीति आयोग द्वारा संचालित कार्यक्रम प्रोजेक्ट साथ-ई के राज्य प्रतिनिधि सुजीत कुमार ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरुस्कार में आवेदन हेतु प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया एवं इस पुरुस्कार के महत्व एवं उद्देश्यों के बारे में प्रतिभागियों की समझ विकसित की गई | सुजीत कुमार ने प्रोत्साहित करते हुए बताया कि अगर शिक्षक जिला एवं स्तर पर गठित चयन समिति के द्वारा भी अनुसंशा के आधार पर भी शिक्षक को जिला एवं राज्य स्तर पुरुस्कृत किया जायेगा | उन्होंने स्क्रीन शेयरिंग के माध्यम से बताया कि शिक्षकों ने अपने विद्यालय विकास एवं बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए किये गए प्रयासों को राजकीय एवं राष्ट्रीय पटल पर रखने का उपयुक्त मंच है | यह प्रक्रिया शिक्षकों को स्व-आकलन का बेहतर माध्यम है जिससे शिक्षक जान पाता है कि विद्यालय में कैसे एवं कितना काम किया गया एवं उससे कितना वांछित परिणाम क्या प्राप्त हुए है | साथ ही, शिक्षक अपने कमजोर एवं मजबूत पक्षों को जान पाते है | मध्य विद्यालय बेना के शिक्षक उमा शंकर पांडे ने कहा कि डिजी साथ कार्यक्रम के कारण शिक्षकों को अपने प्रतिभाग को निखारने का मंच मिला है जिसके लिए उन्होंने राज्य को धन्यवाद् देते हुए आश्वस्त किया किया कि वे राष्ट्रीय शिक्षक पुरुस्कार हेतु जरुर आवेदन देंगे | मो० ईमाम बताया कि वे लगातार तीसरे वर्ष भी राष्ट्रीय शिक्षक पुरुस्कार हेतु आवेदन दे रहे है |

    ज्ञात हो कि इस बार राज्य स्तर से राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता के लिए चुने गए शिक्षकों को भारत सरकार की ओर से प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किये जायेंगे। जिले के शिक्षकों ने विश्वास जताया की कार्यक्रम में पूरी जानकारी मिलने के बाद ,वो अधिक से अधिक संख्या में पुरस्कार हेतु आवेदन करेंगे ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेवघर प्रखंड स्थित मसनजोरा ग्राम पंचायत के मथुरापुर ग्राम में मनरेगा योजनाओं में बरती गई अनियमितता की एसीबी करेगी जांच
    Next Article प्रखंड विकास पदाधिकारी के आकस्मिक निधन पर समाहरणालय परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया

    Related Posts

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    November 7, 2026

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    November 7, 2026

    दीपावली बने विकसित एवं समृद्ध भारत की नई ज्योति

    November 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    McLuck Casino Review: Features, Games, and the Player Experience

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    चेहरे पर आग के निशान, लेकिन हौसला फौलादी! दीपिका के स्टंट करने वाली इस लड़की को पहचानना हुआ मुश्किल

    दीपावली बने विकसित एवं समृद्ध भारत की नई ज्योति

    बाइक चोरी के शक में विक्षिप्त की पिटाई, पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया

    धनतेरस पर बहरागोड़ा के बाजारों में उमड़ी भीड़, वाहनों की खरीदारी में भी उत्साह

    विजय-2 लौह अयस्क खदान फिर खोलने की मांग, ग्रामीणों को रोजगार देने पर जोर

    पांच दिन से अंधेरे में डूबे धानघोरी गांव में 24 घंटे में लगा नया ट्रांसफॉर्मर

    महिला सुरक्षाकर्मी से सहकर्मी गार्ड ने किया दुर्व्यवहार, थाने में प्राथमिकी दर्ज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.