Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देवघर प्रखंड स्थित मसनजोरा ग्राम पंचायत के मथुरापुर ग्राम में मनरेगा योजनाओं में बरती गई अनियमितता की एसीबी करेगी जांच
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति

    देवघर प्रखंड स्थित मसनजोरा ग्राम पंचायत के मथुरापुर ग्राम में मनरेगा योजनाओं में बरती गई अनियमितता की एसीबी करेगी जांच

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 14, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    देवघर प्रखंड स्थित मसनजोरा ग्राम पंचायत के मथुरापुर ग्राम में मनरेगा योजनाओं में बरती गई अनियमितता की एसीबी करेगी जांच

     

     

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने दर्ज परिवाद पत्र के आलोक में धनबाद नगर निगम में 14वें वित्त आयोग के अंतर्गत लगभग 200 करोड़ रुपए के प्राक्कलन घोटाला की जांच के लिए पीoईo दर्ज करने की अनुमति दी है। ज्ञातव्य है कि परिवादी के द्वारा दर्ज परिवाद पत्र के आलोक में धनबाद नगर निगम में 14वें वित्त आयोग के अंतर्गत प्राक्कलन घोटालों की जांच हेतु गठित आंतरिक जांच समिति की जांच प्रतिवेदन में इस अनियमितता के लिए मुख्य आरोपी महापौर एवं नगर आयुक्त, नगर निगम, धनबाद को बनाया गया है। उपरोक्त वर्णित तथ्यों एवं प्रशासी विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग से प्राप्त अनुशंसा के आलोक में धनबाद नगर निगम में 14वें वित्त आयोग के अंतर्गत प्राक्कलन घोटाला कि प्रारंभिक जांच विभागीय संकल्प संख्या-1623 दिनांक-07-08-2015 की कंडिका-21 (1) एवं (2) में निहित प्रावधान के अनुसार मुख्यमंत्री ने पीoईo दर्ज कर जांच की अनुमति भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को प्रदान किए जाने की अनुमति दी है।

    ==================
    देवघर प्रखंड स्थित मसनजोरा ग्राम पंचायत के मथुरापुर ग्राम में मनरेगा योजनाओं में बरती गई अनियमितता की एसीबी करेगी जांच
    ==================
    एसीबी को पीई दर्ज कर जांच प्रतिवेदन शीघ्र उपलब्ध कराने का मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दिया निर्देश
    ==================
    मनरेगा योजनाओं में 50 प्रतिशत कार्य फर्जी पाए जाने और डोभा निर्माण में जेसीबी का इस्तेमाल करने से जुड़ा है मामला
    ===================
    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने देवघर जिला के देवघर प्रखंड स्थित मसनजोरा ग्राम पंचायत के मथुरापुर ग्राम में मनरेगा योजनाओं में बरती गई अनियमितता की जांच के लिए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को पीई दर्ज करने की अनुमति देते हुए जांच प्रतिवेदन शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है l ज्ञात हो कि मनरेगा योजनाओं में अनियमितता मामले में मसनजोरा ग्राम पंचायत की मुखिया श्रीमती गायत्री देवी और मुखिया पति श्री अशोक ठाकुर और उनके सहयोगी लोचन महतो को दर्ज परिवादपत्र में आरोपी बनाया गया है l

    *क्या है पूरा मामला*

    मसनजोरा ग्राम पंचायत में मनरेगा के तहत जो योजनाएं ली गई उनमें 50 प्रतिशत कार्य फर्जी पाए जाने की बात सामने आई है l इसके अलावा डोभा के निर्माण में भी जेसीबी मशीन का इस्तेमाल किया गया और फर्जी मास्टर रोल के आधार पर राशि की भी निकासी कर ली गई , जो मनरेगा गाइडलाइन के प्रतिकूल है l
    =================-

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने 9 जुलाई 2015 को सीमा सुरक्षा बल के शहीद आरक्षक स्वर्गीय किशन कुमार दुबे, किताडीह त्रिमूर्ति चौक, थाना परसुडीह, जिला पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर के आश्रित भाई श्री जयशंकर दुबे को अनुकंपा के आधार पर तृतीय वर्ग के पद पर नियुक्ति की स्वीकृति दी है। ज्ञातव्य है कि दिनांक 9 जुलाई 2015 को कर्तव्य निर्वहन के दौरान किशन कुमार दुबे शहीद हो गए थे। अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति का प्रस्ताव उपायुक्त, जमशेदपुर से प्राप्त है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपाई ने दी बीडीओ को श्रद्धांजलि
    Next Article राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया

    Related Posts

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    June 26, 2026

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    June 26, 2026

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    डॉ. राजकुमार के पत्र की जांच कराएं सीएमः सरयू राय

    टाटा-रांची एलिवेटेड कॉरिडोर को फिर झटका, वन भूमि डायवर्जन के लिए NOC पर सरकार ने लगाई रोक!

    यौम-ए-आशूरा पर विभिन्न अखाड़ा समितियों के सम्मान समारोह में शामिल हुए बन्ना गुप्ता व मेयर सुधा गुप्ता

    एसआईआर में फर्जी दस्तावेज बनवाने पर होगी सख्त कार्रवाई: उपायुक्त राजीव रंजन

    अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस: ‘वायरल बॉय धूम’ पिंटू प्रसाद बने नशा मुक्ति अभियान का चेहरा

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.