Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राज्य में अधिवक्ता कठिन परिस्थितियों से जूझ रहे है: राजेश शुक्ल
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति

    राज्य में अधिवक्ता कठिन परिस्थितियों से जूझ रहे है: राजेश शुक्ल

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 7, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राज्य में अधिवक्ता कठिन परिस्थितियों से जूझ रहे है: राजेश शुक्ल

    झारखंड के मुख्य न्यायाधीश को शुक्ल ने पत्र लिखा, दी जानकारी

    झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने कहा है पूरे झारखंड में अधिवक्ताओ को कठिन परिस्थितियों से जूझना पड़ रहा है कोरोना जैसे वैश्विक महामारी में जहा कानूनी व्यवसाय पूरी तरह प्रभावित हो गया है वही बार भवन बन्द रहने से इस बरसात के मौसम में अधिवक्ताओ को बैठने में और अपने कार्यों का निष्पादन में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।वर्चुअल कोर्ट होने से अधिकांश अधिवक्ताओ को असुविधा हो रही है । खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले अधिवक्ताओ को काफी परेशानी हो रही है।

    श्री शुक्ल ने झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को पत्र भेजकर झारखंड में अधिवक्ताओ को हो रही कठिनाई से अवगत कराते हुए बार भवनों को पूरा सुरक्षा के साथ खोलवाने का आग्रह किया है ताकि बरसात में अधिवक्ताओ को अपने कार्य निष्पादन में कठिनाई न हो। उन्होंने कहा है कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में अधिवक्ता भी जागरूक है तथा लोंगो को जागरूक कर रहे है। ऐसे में सामाजिक दूरी , शारिरिक दूरी के साथ अधिवक्ताओ को बैठने के बारे में व्यवस्था किया जा सकता है ,और मुवक्किल से बार भवन के बाहर सामाजिक दूरी के साथ मिलने की व्यवस्था कराई जा सकती है। कौंसिल की तरफ से पहले भी आग्रह किया जा चुका है।

    श्री शुक्ल जो अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति के भी राष्ट्रीय महामंत्री है ने मुख्य न्यायाधीश को लिखा है कि राज्य में विभिन्न जिलों में कार्यपालिका न्यायालय, खासकर उपायुक्तों, अनुमंडल पदाधिकारियो के साथ साथ उपभोक्ता संरक्षण फोरम , बन्दोबस्ती न्यायालय खुल चुके है , उनका न्यायालय चल रहा है ऐसे में अधिवक्ताओ को बेहतर बैठने की व्यवस्था आवश्यक है ताकि वे न्यायिक कार्यो में हिस्सा ले सके।

    उन्होंने राज्य के मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह से भी मिलकर आग्रह किया है कि राज्य में अधिवक्ताओ को बेहतर सुविधा सुलभ कराई जाय ताकि वे कार्यपालिका न्यायालय को विभिन्न मामलों में सहयोग कर सके। उन्होंने इस बात पर नाराजगी जताई कि इस कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में अधिवक्ताओ के बारे में सरकार ने तनिक नही सोचा ,न उनकी कठिनाइयों पर ध्यान दिया। जबकि स्वतंत्रता संग्राम से लेकर अधिवक्ता राष्ट्रीय चुनौतियों के समाधान में अग्रणी भूमिका निभाते रहे है।

    श्री शुक्ल ने कहा है कि वे शीघ्र ही राज्य के मुख्य न्यायाधीश, राज्यपाल, और मुख्यमंत्री से मिलेंगे तथा इन कठिनाइयों की विस्तृत जानकारी देंगे। उन्होंने कहा है कि बार कौंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन श्री मनन कुमार मिश्र ने और झारखंड स्टेट बार कौंसिल ने पूर्व में भी केन्द्र और राज्य सरकार को पत्र लिखकर अधिवक्ताओ के लिए आर्थिक पैकेज की मांग किया है। लेकिन अभी तक उसके प्रतिफल सामने नही आये है कई राज्यों में राज्य सरकारो ने अधिवक्ताओ को पैकेज दिया है। झारखंड में अन्य राज्यों की तरह कोई आर्थिक पैकेज या बजट में प्रावधान नही किया गया । जिससे राज्य के अधिवक्ताओ में गहरा असंतोष है। सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसभी मुखिया व जलसहिया सप्ताहिक बैठक में हर हाल में उपस्थित होना सुनिश्चित करें:बीडीओ
    Next Article अपूर्ण पीएम आवास योजना एक सप्ताह के अंदर पूर्ण करें :बीडीओ

    Related Posts

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    June 26, 2026

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    June 26, 2026

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    डॉ. राजकुमार के पत्र की जांच कराएं सीएमः सरयू राय

    टाटा-रांची एलिवेटेड कॉरिडोर को फिर झटका, वन भूमि डायवर्जन के लिए NOC पर सरकार ने लगाई रोक!

    यौम-ए-आशूरा पर विभिन्न अखाड़ा समितियों के सम्मान समारोह में शामिल हुए बन्ना गुप्ता व मेयर सुधा गुप्ता

    एसआईआर में फर्जी दस्तावेज बनवाने पर होगी सख्त कार्रवाई: उपायुक्त राजीव रंजन

    अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस: ‘वायरल बॉय धूम’ पिंटू प्रसाद बने नशा मुक्ति अभियान का चेहरा

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.