
नारायणपुर(जामताड़ा): नारायणपुर प्रखण्ड कार्यलय स्थित सभागार में मंगलवार को प्रखण्ड विकास पदाधिकारी महेश्वरी प्रसाद यादव ने सामाजिक दूरियों का अनुपालन करते हुये पीएम आवास योजना (ग्रामीण)को लेकर प्रखण्ड के विभिन्न पंचायतों के पंचायत सचिव ,रोजगार सेवक के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित किए!आयोजित उक्त बैठक के दौरान बीडीओ श्री यादव ने सर्वप्रथम पंचायतवार पीएम आवास योजना वर्ष 2019-20 को लेकर समीक्षा किए !विदित हो कि वित्तीय वर्ष 2019-20 में नारायणपुर प्रखण्ड में कुल 2239 आवास स्वीकृत हुय थे जिनमें 1782 आवास पूर्ण हो चुके है जबकि 450 पीएम आवास अभी भी अपूर्ण है ।जिन्हें मौके से मौजूद बीडीओ श्री यादव ने संबंधित पंचायत सचिव को एक सप्ताह के अंदर पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए !इसी प्रकार वित्तीय वर्ष 2019 मे प्रखण्ड में अंबेडकर आवास के लिए 85 लाभार्थियों को चयन किए गए थे जिनमें अभीतक 28 पूर्ण है शेष को शिघ्र पूर्ण करने का निर्देश बीडीओ श्री यादव ने संबंधित अधिकारियों को दिए !वहीँ बैठक के दौरान पीएम आवास योजना के प्रखण्ड कॉर्डिनेटर तापस लायक ने जानकारी देते हुए कहा गया कि वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए कुल स्वीकृत पीएम आवास 1331 में से 340 लाभुकों को पहली किश्त की राशि लाभुकों के खाते भेज दिए गए है शेष लाभुकों को राशि भेजने की प्रक्रिया जारी है !उक्त लक्ष्य को भी शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश भी दिए !वहीँ प्रखण्ड कॉर्डिनेटर तापस लायक ने आवास प्लस के लिए आधार व सहमति पत्र भी शिघ्र अपलोड कराने की बात उपस्थित पंचयात सचिव व स्वंयसेवकों से कहा गया !बैठक में नारायणपुर प्रखण्ड के विभिन्न पंचायतों के सचिव ,रोजगारसेवक आदि मौजूद थे !

