Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राज्य की हेमंत सरकार के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल, प्रखंड कार्यालय पर धरना देकर वादे याद दिलाये
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    राज्य की हेमंत सरकार के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल, प्रखंड कार्यालय पर धरना देकर वादे याद दिलाये

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 16, 2020No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राज्य की हेमंत सरकार के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल, प्रखंड कार्यालय पर धरना देकर वादे याद दिलाये

    ■ महागठबंधन की सरकार स्वार्थबंधन की सरकार साबित हुई: विद्युत महतो

    ■ हेमंत सरकार ने किया युवाओं के साथ धोखा और छलावा, युवा वर्ग परेशान और हताश: गुंजन यादव

    जमशेदपुर। झारखंड में हेमंत सरकार अपना एक वर्ष पूर्ण करने जा रही है। रोजगार, बेरोजगारी भत्ता एवं ऋण माफी जैसे बड़े वादे के सहारे सत्ता में आई झामुमो कॉंग्रेस एवं राजद के गठबंधन सरकार के वादाखिलाफी एवं उदासीनता पर भाजपा हमलावर हो गयी है। बुधवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने करनडीह स्थित प्रखंड कार्यालय पर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन कर झामुमो-काँग्रेस सरकार को उनके वादे याद दिलाये। वहीं, पार्टी ने महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव की अगुवाई में सांसद विद्युत वरण महतो एवं पार्टी के शीर्ष नेताओं के संग महामहिम राज्यपाल के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी को छह बिंन्दुओं पर ध्यान आकृष्ट कराते हुए मांगपत्र सौंपा।

    इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि हेमंत सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियाँ नगण्य एवं निराशाजनक है। अपने चुनावी घोषण-पत्र में महागठबंधन सरकार ने राज्य की जनता से अनेकों वादे किये थे, परंतु एक वर्ष बीतने के बाद भी सूबे की हेमंत सरकार अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया है। झारखण्ड में चारों तरफ अराजकता का माहौल है, सरकारी विभागों में लूट-खसोट की छूट है। राज्य का विकास पूर्णरूपेण बाधित हो गया है। उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का कार्यकाल दिसम्बर में खत्म हो रहा है। परंतु चुनाव की कोई तैयारी नहीं दिख रही है। केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार से टकराव की स्थिति उत्पन्न कर राजनीति करना सरकार की प्राथमिकता बन गयी है। परंतु सच तो यह है कि केन्द्र सरकार से उपलब्ध राशि को भी यह सरकार खर्च करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रही है। उन्होंने आशंका जताई कि पंचायतों का कार्यकाल खत्म होने पर सरकारी तंत्र द्वारा राशि खर्च कर राशि की बंदर-बाँट होना निश्चित है। बालू घाट की तस्करी, सरकारी महकमे में व्याप्त भ्रष्टाचार, बढ़ते अपराध, नक्सलियों के बढ़ते हिम्मत व बिगड़ती स्वास्थ्य व्यवस्था, धान खरीद पर रोक जैसे बिंन्दुओं पर हमला बोलते हुए विद्युत वरण महतो ने कहा कि हेमंत सरकार को जनहित के कार्यों से कोई सरोकार नहीं है। ऐसी जनविरोधी सरकार की नीतियों से पूरे प्रदेशवासियों में आक्रोश है। ऐसी निरंकुश व तानाशाही सरकार की नीतियों के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी प्रदेश की जनता के साथ खड़ी है। आज प्रदेश की भोली-भाली जनता अपने को ठगा सा महसूस कर रही है।

    वहीं, भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि महागठबंधन ने जनता को मुंगेरीलाल के हसीन सपने दिखाए थे। परंतु ये सपने टूटते देर नही लगी। आज प्रदेश फिर से उग्रवाद की चपेट में आ गया है। विकास योजनाओं पर ग्रहण लगा हुआ है, कोरोना काल में सरकार की संवेदनहीनता जगजाहिर है। रोजगार की खोज में मजदूरों का पलायन, बढ़ते महिला अपराध, राजनतिक हिंसा, स्वास्थ्य असुविधाएं चरम पर है। एक वर्ष में पांच लाख युवाओं को रोजगार एवं बेरोजगारी भत्ता के वादे को याद दिलाते हुए उन्होंने कहा कि आज प्रदेश का युवा वर्ग परेशान और हताश है। हेमंत सरकार ने बेरोजगारों और युवाओं के साथ बड़ा धोखा और छलावा किया है। राज्य की ऐसी दुर्दशा होते भारतीय जनता पार्टी नहीं देख सकती। भाजपा ने राज्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भाजपा की पूर्ववर्ती सरकार ने विकास के सुशासन की नई गाथा लिखी थी। एक सशक्त विपक्ष की भूमिका का निर्वहन करते हुए भाजपा सड़क से लेकर सदन तक सरकार को घेरने का काम करेगी। धरने के दौरान मंच संचालन जिला महामंत्री अनिल मोदी ने किया।

    इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष अभय सिंह, देवेंद्र सिंह, नंदजी प्रसाद, दिनेश कुमार, जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, जिला परिषद सदस्य सुदीप्तो डे राणा, पवन अग्रवाल, बागबेड़ा मंडल अध्यक्ष संजय सिंह, घाघीडीह मंडल अध्यक्ष संदीप शर्मा बॉबी, परसुडीह मंडल अध्यक्ष त्रिदेव चट्टराज, सुंदरनगर मंडल अध्यक्ष चंचल चक्रवर्ती एवं अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।

    इस अवसर पर मुख्य रूप से बारी मुर्मू, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, अनिल मोदी, राकेश सिंह, जितेंद्र राय, पुष्पा तिर्की, नीलू मछुआ, मंजीत सिंह, राजीव सिंह, ज्ञान प्रकाश, मणि मोहन्ती, गुरुदेव सिंह राजा, संजीव कुमार, विमल बैठा, पंकज सिन्हा, काजू सांडिल, विनोद राय, पवन सिंह, संजय तिवारी, फातिमा शाहीन, हन्नु जैन, बिनानंद सिरका, अजीत कालिंदी, मोहम्मद निसार, प्रदीप मुखर्जी, शशि यादव, एस कार्तिक समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआज का दिन- बुधवार 16 दिसंबर 2020, भूमि, ऋणमुक्ति और पदोन्नति चाहिए तो इस देवी को मनाइए!
    Next Article बेगूसराय में  बंदूक की नोक पर  लुटे  बैंक जांच में जुटी पुलिस 

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.