Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बेगूसराय में  बंदूक की नोक पर  लुटे  बैंक जांच में जुटी पुलिस 
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से बिहार

    बेगूसराय में  बंदूक की नोक पर  लुटे  बैंक जांच में जुटी पुलिस 

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 16, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बेगूसराय में  बंदूक की नोक पर  लुटे  बैंक जांच में जुटी पुलिस
    बेगूसराय /अजय शास्त्री :- बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों का कहर लगातार जारी है। बुधवार को बेगूसराय जिला के वीरपुर थाना क्षेत्र में हथियार के बल पर अपराधियों ने दिनदहाड़े बैंक की एक लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि वीरपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर सरौंजा में स्थित आईडीबीआई बैंक के सरौंजा शाखा में बुधवार की दोपहर जब ग्राहकों की भीड़ लगी हुई थी। तभी पांच नकाबपोश अपराधियों ने धावा बोल दिया और हथियार का भय दिखाकर सभी कर्मियों और ग्राहकों को अपने कब्जे में लेकर बंधक बना लिया। इस दौरान अपराधियों ने दो-तीन राउंड फायरिंग भी किया तथा विरोध करनेे पर कुछ कर्मियों के साथ मारपीट भी की गई। इसके बाद काउंटर में मौजूद करीब साढ़े छह लाख 65 हजार रूपया लूट कर हथियार लहराते हुए फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। लूट की सूचना मिलते ही एसपी अवकाश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और पूछताछ के बाद लूट कांड के उद्भेदन के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देेेश दिया है। सदर डीएसपी राजन कुमार सिन्हा के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल तथा अपराधियों को पकड़ने केेे लिए छापेमारी कर रही है। आसपास के क्षेत्रों में वाहन चेकिंग तेज कर दिया गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराज्य की हेमंत सरकार के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल, प्रखंड कार्यालय पर धरना देकर वादे याद दिलाये
    Next Article पश्चिम चंपारण जिले में खुलेआम चौक चौराहों पर बिक रहा है मिट मछली विभागीय नियम का नही हो रहा पालन

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.