Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मिलकर सरयू राय ने अपना इस्तीफा विधिवत सौंप दिया
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मिलकर सरयू राय ने अपना इस्तीफा विधिवत सौंप दिया

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 13, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड सरकार के खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने अपना इस्तीफ सौंप दिया है. राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मिलकर उन्होंने अपना इस्तीफा सौंप दिया. हालांकि, उन्होंने मंत्री पद और विधायक के पद से पहले ही इस्तीफा सौंप दिया था, लेकिन नियमत: फैक्स संदेश से काम नहीं चलना है, मंत्री को सशरीर पहुंचकर इस्तीफा देना सही होता है. इस कारण राजभवन ने यह कह दिया था कि उनको इस्तीफा नहीं मिला है. इसके बाद शुक्रवार को सुबह ग्यारह बजे राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मिलकर सरयू राय ने अपना इस्तीफा विधिवत सौंप दिया. वैसे वे पहले ही भाजपा से इस्तीफा दे चुके थे, लेकिन बाद में भाजपा ने भी उनको 6 साल के लिए बरखास्त कर दिया था. उन्होंने जमशेदपुर पूर्वी से भाजपा के अधीकृत प्रत्याशी मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ चुनाव लड़ा था. सरयू राय ने इस्तीफा सौंपने के बाद मीडिया से राजभवन के बाहर ही बातचीत की और कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास को उनको (खुद सरयू राय को) बरखास्त करना चाहिए था, लेकिन उनको बरखास्त नहीं किया, नतीजतन हमने अपना इस्तीफा सौंप दिया. वैसे फैक्स से पहले ही इस्तीफा भेज दिया था. उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रदर्शन इस बार के चुनाव में ठीक नहीं रहने वाला है और 15 से ज्यादा सीटें भाजपा को नहीं मिलने वाली है. सरयू राय ने कहा कि नैतिकता के कारण उन्होंने विधायक और मंत्री के पद से इस्तीफा 17 नवंबर को फैक्स से ही भेज दिया था. विधानसभा से इसकी पुष्टि भी हुई, लेकिन राजभवन ने इसकी पुष्टि नहीं की. वैसे उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री के खिलाफ चुनाव लड़ा तो उनके इस्तीफा का इंतजार मुख्यमंत्री को नहीं करना चाहिए था सीधे बरखास्त कर देना चाहिए था, लेकिन नही किया. उन्होंने जमशेदपुर पूर्वी से अपनी जीत के बारे में बताया कि बड़े बोल नहीं बोलना चाहिए. 23 दिसंबर को ही साफ हो पायेगा कि कौन जीतेगा, लेकिन मेरे पक्ष में जनता ने अच्छा वोटिंग किया है, यह मालूम है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्राइवेट ऑपरेटरों के हवाले होंगी भारतीय रेल की 150 ट्रेनें
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद जमशेदपुर

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.