Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्राइवेट ऑपरेटरों के हवाले होंगी भारतीय रेल की 150 ट्रेनें
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    प्राइवेट ऑपरेटरों के हवाले होंगी भारतीय रेल की 150 ट्रेनें

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 13, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: भारतीय रेलवे तेजी से निजीकरण की तरफ बढ़ रहा है. रेल मंत्रालय की एक उच्चस्तरीय बैठक 8-9 दिसंबर को हुई थी, जिसमें केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ब्यूरोक्रैट्स को 150 ऐसे नए रूट की योजना तैयार करने को कहा, जिनपर दुरंतो, तेजस और राजधानी जैसी ट्रेनें चलती हैं. इन रूट्स पर प्राइवेट कंपनियां ट्रेन ऑपरेट करेंगी.इनमें से 30 प्राइवेट ट्रेनें मध्य और पश्चिम रेलवे पर मुंबई से चलेंगी. इनका संचालन मुंबई-अहमदाबाद और दिल्ली-लखनऊ तेजस एक्सप्रेस ट्रेनों की तर्ज पर होगा. इन दोनों ट्रेनों को इंडियन रेलवे केटरिंग ऐंड टूरिज्म कॉरपोरेशन ऑपरेट करेगी.सूत्रों ने बताया कि बैठक में नए रूट्स पर चर्चा हुई, जिन्हें जल्द शुरू किया जाएगा. प्राइवेट ऑपरेटर इनका किराया और इन पर मिलने वाला खाना तय करेंगे. पैसेंजर का लगेज घर से लाने की सुविधा भी दी जाएगी. इन ट्रेन्स को इनके रूट्स पर प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि वे स्टेशनों पर तय समय से ज्यादा देरी से न पहुंचें.रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार यादव ने बताया, ‘इन 150 ट्रेनों के लिए बोली की प्रक्रिया अगले महीने से शुरू की जाएगी. देश में ऐसा पहली बार किया जा रहा है, इसलिए बिडिंग में समय लग सकता है. विश्व में इस सिस्टम का पहले से इस्तेमाल हो रहा है. पूरी प्रक्रिया को दो हिस्सों में पूरा किया जाएगा. पहले प्राइवेट बिडर्स को क्वॉलिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा. इसके बाद उनसे प्रस्ताव मंगाए जाएंगे. पूरी प्रक्रिया में छह महीने लग जाएंगे. प्रस्ताव मिलने पर रेवेन्यू और रूट पर चर्चा की जाएगी.’ अधिकारियों ने बताया कि मुंबई वाली ट्रेनें छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई सेंट्रल, कुर्ला एलटीटी और बांद्रा टर्मिनस से चलेंगी. प्रॉफिटेबिलिटी और यात्रियों की संभावित संख्या के आधार पर प्राइवेट ऑपरेटर रूट तय करेंगे.अधिकारी ने बताया, जिन राज्यों में यात्रियों की संख्या आमतौर पर ज्यादा नहीं होती, वहां बदलाव करने में दिक्कत होगी. ऐसी जगहों पर एक हद के बाद किराया बढ़ाए बिना प्राइवेट कंपनियों के लिए पैसेंजर ट्रेनों का संचालन करना मुश्किल होगा. नई रेलगाड़ियां मौजूदा ट्रेनों की जगह पर नहीं लाई जा रही हैं. रेलवे इनकी अलग से मैन्युफैक्चरिंग करेगा और सप्लाई करेगा. ऐसा करने के लिए उसे सालाना आधार पर पेमेंट मिलेगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसंसद हमले की बरसी: जब आतंकी हमले में घिर गए थे आडवाणी समेत 100 सांसद
    Next Article राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मिलकर सरयू राय ने अपना इस्तीफा विधिवत सौंप दिया

    Related Posts

    कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, बिहार सरकार का पुतला दहन

    June 22, 2026

    तुरामडीह विस्थापितों के समर्थन में उतरी भाजपा, अर्जुन मुंडा बोले- समझौते के क्रियान्वयन तक जारी रहेगा संघर्ष

    June 22, 2026

    सीतारामडेरा बस स्टैंड में रूबी रोड लाइंस के नए कार्यालय का उद्घाटन, अब यहीं से होगी सभी वाहनों की बुकिंग

    June 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, बिहार सरकार का पुतला दहन

    तुरामडीह विस्थापितों के समर्थन में उतरी भाजपा, अर्जुन मुंडा बोले- समझौते के क्रियान्वयन तक जारी रहेगा संघर्ष

    सीतारामडेरा बस स्टैंड में रूबी रोड लाइंस के नए कार्यालय का उद्घाटन, अब यहीं से होगी सभी वाहनों की बुकिंग

    जमशेदपुर पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का भव्य स्वागत

    मानवाधिकार सहयोग संघ भारत की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर देशभर में बढ़ा विरोध, कार्रवाई की मांग तेज

    एनपीए खातों के खिलाफ सख्त अभियान उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ने दो संपत्तियों पर किया कब्ज़ा,नीलामी की तैयारी

    NEET परीक्षा पर JMM ने….शिक्षा मंत्रालय पर धिक्कार ….., वायु सेना का धन्यवा

    रामगढ़ सीबीआई की टीम ने घूस लेते सीसीएल कर्मी को रंगे हाथ दबोच..

    लोयाबाद हिंसा मामले में कार्रवाई के विरोध में आजसू का आक्रोश मार्च, सुदेश महतो समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.