Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रमज़ान के अवसर पर उलेमाओं ने लॉक डाउन के नियमों का पालन करने की बात कही
    Breaking News Headlines झारखंड

    रमज़ान के अवसर पर उलेमाओं ने लॉक डाउन के नियमों का पालन करने की बात कही

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 21, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    *रमज़ान के अवसर पर उलेमाओं ने लॉक डाउन के नियमों का पालन करने की बात कही*

    *रमज़ान के अवसर पर नहीं करेंगे सामूहिक तौर पर इफ्तार पार्टी के आयोजन*

    *रमज़ान के अवसर पर मस्जिद में केवल 4 लोग ही पढेंगे नमाज़*

    इस्लाम धर्मावलम्बियों के पाक त्योहार रमज़ान को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा कोरोना वायरस (कोविड-19) से बचाव एवं रोकथाम के उद्देश्य से आज आजादनगर के दारुल उलूम मदरसा में मानगो और आजादनगर के मस्जिदों के सभी उलेमाओं के साथ नगर पुलिस अधीक्षक एवं अपर जिला दंडाधिकारी ने संयुक्त रूप से बैठक की। बैठक में पदाधिकारियों ने कोरोना वायरस के संक्रमण के गंभीरता के बारे में उपस्थित उलेमाओं को बताया और उनसे रमजान के पाक महीने में सावधानी बरतने की अपील की। उन्हें बताया गया कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु सोशल डिस्टेंसिंग ही बेहतर उपाय है, इसलिए रमज़ान के महीने में अपने परिवार, समाज के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करें। सामूहिक रूप से नमाज़ पढ़ना और इफ्तार पार्टी के आयोजन नहीं करने का अपील किया गया।उलेमाओं ने स्वत: ही लॉक डाउन के नियमों के पालन करने की बात कही, वहीं उन्होंने आश्वस्त किया कि कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए सामूहिक रूप से मस्जिद में नमाज़ नहीं पढा जाएगा और न ही सामूहिक रूप से इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जाएगा, लोग घरों में ही रह कर नमाज़ पढ़ेंगे। पदाधिकारियों ने रमजान के अवसर पर लोगों को ई मार्केटिंग के माध्यम से खरीदारी करने को कहा ताकि फोन कॉल के माध्यम से आवश्यक सामग्रियों का खरीदारी आसानी से सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए किया जा सके। अपर जिला दंडाधिकारी द्वारा जिला नियंत्रण कक्ष, हेल्पलाइन और चिकित्सा सुविधा से संबंधित जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर के बारे में उलेमाओं को जानकारी दी गई। उन्होंने उलेमाओं से कहा कि किसी भी परिस्थिति में वे नियंत्रण कक्ष में सूचना दे सकते हैं जिसका त्वरित निष्पादन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला नियंत्रण कक्ष 24 घंटे कार्यरत है ,लोगों की शिकायतों और समस्याओं का त्वरित निष्पादन करने के लिए अलग-अलग टीम गठित की गई है। वहीं बैठक में उपस्थित नगर आरक्षी अधीक्षक ने उपस्थित सदस्यों से पूर्व की तरह सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा जिस प्रकार अब तक आप लोगों ने लॉक डाउन के नियमों का पालन करते हुए जिला प्रशासन को सहयोग किया है, रमजान के पाक महीने में भी कोरोना वायरस के संक्रमण की गंभीरता को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करें और सर्वे टीम को पूरी तरह से सहयोग करें जिससे जिला प्रशासन द्वारा कोरोनावायरस से बचाव एवं रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों को सफलता मिलेम उन्होंने कहां की जिला प्रशासन द्वारा उन्हें हर संभव सहयोग एवं सहायता किया जाएगा और जिला प्रशासन उनसे यह अपेक्षा रखता है कि उनके द्वारा भी लॉक डाउन के नियमों का शत प्रतिशत अनुपालन किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोल्हान माइनॉरिटी वेलफेयर एसोसिएशन और साकची मंगलाहाट ने साझा अभियान चला कर सेनेटाइजर का कार्य किया शुरू
    Next Article होम डिलीवरी के माध्यम से लॉक डाउन अवधि तक किया जाएगा भोजन का वितरण

    Related Posts

    राजद ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा, महंगाई-भ्रष्टाचार पर उठाए सवाल

    June 17, 2026

    राज्यसभा चुनाव से पहले भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, 24 विधायक एक साथ आए नजर

    June 17, 2026

    बंजर जमीन उगल रही सोना: ‘वादी परियोजना’ से लखपति बन रहे सरायकेला के आदिवासी किसान

    June 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    राजद ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा, महंगाई-भ्रष्टाचार पर उठाए सवाल

    राज्यसभा चुनाव से पहले भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, 24 विधायक एक साथ आए नजर

    बंजर जमीन उगल रही सोना: ‘वादी परियोजना’ से लखपति बन रहे सरायकेला के आदिवासी किसान

    यह संघ कार्यालय पर नहीं, राष्ट्रवादी विचार पर हमला है’ – अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, झारखंड

    आरएसएस के कार्यालय नहीं, राष्ट्रवाद पर हमला…. SIT के गठन कर जिहादी मानसिकता वाले अपराधी को पकड़े : रघुवर दास

    बेटे बहु ने मिलकर बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर की हत्या

    बेटे बहु ने मिलकर बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर की हत्या

    पेट्रोल छिड़ककर वाइन शॉप में लगाई आग, फिर मोबाइल से बनाया वीडियो, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

    पाकुड़ हिरणपुर में ब्राउन शुगर और गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.