Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूसील सीएमडी का जादूगोड़ा में औचक निरीक्षण: अस्पताल और कैंटीन की खामियों पर सख्ती, सुधार के दिए कड़े निर्देश
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    यूसील सीएमडी का जादूगोड़ा में औचक निरीक्षण: अस्पताल और कैंटीन की खामियों पर सख्ती, सुधार के दिए कड़े निर्देश

    Aman OjhaBy Aman OjhaMay 30, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) डॉक्टर कचम आनंद राव एवं अधिकारी एस. के. सेनगुप्ता, डीजीएम (इंस्टमेंटेशन] एचओडी [मिल] के साथ क्रमशः 27 एवं 28 मई 2026 को यूसीआईएल अस्पताल, जादूगोड़ा तथा मिल कैंटीन, जादूगोड़ा का औचक निरीक्षण किया।

    निरीक्षण के दौरान अस्पताल के विभिन्न विभागों एवं सुविधाओं का जायजा लिया गया तथा साफ-सफाई एवं हाउसकीपिंग में सुधार के निर्देश दिए गए। डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, दवाइयों की उपलब्धता, जांच सुविधाओं एवं आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। सीएमडी ने अस्पताल कर्मियों एवं मरीजों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का आकलन किया। गर्मी के मौसम को देखते हुए जनरल वार्ड हेतु नए एयर कूलर की तत्काल खरीद एवं पुराने कूलरों की शीघ्र मरम्मत के निर्देश दिए गए। चिकित्सा उपकरणों एवं अस्पताल अवसंरचना के नियमित रखरखाव एवं उन्नयन पर विशेष जोर दिया गया। डॉ. डी. भट्टाचार्य, डीजीएम (मेडिकल सर्विसेज) ने अवगत कराया कि जनरल वार्ड हेतु हाइड्रोलिक बेड एवं फ्लोर टाइल्स लगाने का कार्य प्रगति पर है।

    इस दौरान यूसिल सी एम डी लगभग 2 घंटे तक यूसिल अस्पताल में थे।

    उसके दूसरे दिन

    मिल कैंटीन निरीक्षण के दौरान भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता, हाउसकीपिंग एवं कैंटीन संचालन की समीक्षा की गई। रसोईघर, भोजन कक्ष एवं खाद्य भंडारण क्षेत्रों की साफ-सफाई बेहतर करने के निर्देश दिए गए। कर्मचारियों को परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता एवं स्वच्छ पाक-प्रक्रिया के पालन पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। कैंटीन में उपस्थित कर्मचारियों से फीडबैक भी लिया गया तथा खाद्य सुरक्षा मानकों के सख्त अनुपालन के निर्देश दिए गए। साथ ही भोजन कूपन बिक्री को डिजिटल माध्यम से संचालित करने की संभावनाओं पर विचार करने को कहा गया।

    यह निरीक्षण जादूगोड़ा स्थित कर्मचारियों की कल्याणकारी सुविधाओं के सुचारु संचालन, बेहतर स्वच्छता एवं प्रभावी रखरखाव सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया।

    इस दौरान यूसिल कर्मियों ने यूसिल सी एम डी को कैंटीन की व्यवस्था की काफी शिकायत की साथ ही साथ सीजन का सब्जी नहीं देने की भी शिकायत की है मीनू के अनुसार खाना नहीं देने का शिकायत किया ।

    शौचालय का पानी कैंटीन में आने के भी शिकायत किया है ।

    इस पर सी एम डी ने गंभीरता से पड़ताल करते हुए कैंटीन संचालक को व्यवस्था में सुधार करने की कड़ी विधायक दी है।

    यूसीएल एमडीके अस्पताल और कैंटीन के निरीक्षण करने पर मजदूरों में भी काफी हर्ष है मजदूरों का कहना है कि सीएमडी के इस प्रकार के औचक निरीक्षण से व्यवस्था में सुधार होगी और कर्मियों का भरोसा भी बढ़ेगा साथ ही साथ कहां है कि निचले स्तर के अधिकारियों को भी कड़ी हिदायत दिया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशिलान्यास हुआ, सड़क नहीं बनी: भुजुडीह-पोटका मार्ग की बदहाली पर जेएलकेएम का आंदोलन का ऐलान
    Next Article गम्हरिया प्रखंड सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर विभिन्न राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित

    Related Posts

    मुख्यमंत्री से मिलीं विधायक सविता महतो, चार पुलों के निर्माण की उठाई मांग

    May 30, 2026

    पूर्व एसडीओ विकास राय को भावभीनी विदाई, नए एसडीओ नितिन शिवम गुप्ता ने उज्वल भविष्य की कामना

    May 30, 2026

    सांसद बिद्युत बरण महतो ने पाथरा एवं बेहेड़ा गांव में विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

    May 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मुख्यमंत्री से मिलीं विधायक सविता महतो, चार पुलों के निर्माण की उठाई मांग

    पूर्व एसडीओ विकास राय को भावभीनी विदाई, नए एसडीओ नितिन शिवम गुप्ता ने उज्वल भविष्य की कामना

    सांसद बिद्युत बरण महतो ने पाथरा एवं बेहेड़ा गांव में विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

    मासिक लोक अदालत में 97 मामलों का निपटारा, 6.58 लाख रुपये राजस्व की प्राप्ति

    मझगांव में भालू का हमला, शौच के लिए गए युवक को किया घायल

    अस्सी घाट पर ‘घाट-संध्या’ में गम्हरिया के तरित सरकार की कथक प्रस्तुति ने बांधा समां

    कांड्रा के बुरुडीह में पुलिस ने दो अवैध शराब भट्ठी किया ध्वस्त

    गम्हरिया प्रखंड सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर विभिन्न राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित

    यूसील सीएमडी का जादूगोड़ा में औचक निरीक्षण: अस्पताल और कैंटीन की खामियों पर सख्ती, सुधार के दिए कड़े निर्देश

    शिलान्यास हुआ, सड़क नहीं बनी: भुजुडीह-पोटका मार्ग की बदहाली पर जेएलकेएम का आंदोलन का ऐलान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.