Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री पहुंचे गुदड़ी प्रखंड के बुरुगुलीकेरा गांव, मृतकों के आश्रितों से मिलकर सांत्वना दी
    Breaking News Headlines झारखंड

    मुख्यमंत्री पहुंचे गुदड़ी प्रखंड के बुरुगुलीकेरा गांव, मृतकों के आश्रितों से मिलकर सांत्वना दी

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 23, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *मुख्यमंत्री पहुंचे गुदड़ी प्रखंड के बुरुगुलीकेरा गांव, मृतकों के आश्रितों से मिलकर सांत्वना दी*

    *SIT सभी पहलुओं की जांच करेगी*

    *मुख्यमंत्री ने सभी आश्रितों की सुरक्षा एवं हरसंभव मदद करने के लिए डीसी एवं एसपी को दिया निर्देश*
    ====================
    *★विधवा पेंशन की नई व्यवस्था बनेगी– विधवा माताओं /बहनों के परिवार के सदस्यों एवं बच्चों के अनुसार पेंशन की राशि तय होगी*

    *★यह राज्य हमारा घर और हम सब एक परिवार के सदस्य हैं, किसी भी परिस्थिति में किसी को भी कानून तोड़ने की इजाज़त नहीं दी जाएगी*

    *–हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री*
    =======================
    मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन आज पश्चिमी सिंहभूम जिला अंर्तगत गुदड़ी प्रखंड के गुलीकेरा पंचायत के बुरुगुलीकेरा गांव पहुंचे। गांव पहुंचकर वे सीधे मृतकों के आश्रितों के पास पहुंचे। उनके पास जमीन पर बैठकर इस निर्मम घटना की जानकारी ली। श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि सरकार इस विपदा की घड़ी में उनके साथ है। हम हर सम्भव सहायता देंगे। मुख्यमंत्री ने जिले के डीसी श्री अरवा राजकमल एवं पुलिस अधीक्षक श्री इंद्रजीत माहथा को परिवारों की सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं को उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया गया।

    *पुलिस सूचना तंत्र को प्रभावी बनाया जायेगा*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना की जांच के के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है। एक तय समय सीमा में घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य में पूरे राज्य में ऐसी घटना को रोकने के लिए पुलिस सूचना तंत्र को प्रभावी बनाया जाए। ऐसी घटना दोबारा नहीं होनी चाहिए।

    *जल्द विधवा पेंशन देने के लिए एक नई व्यवस्था शुरू होगी*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना बहुत ही हृदय विदारक है और मुझे इस बात की बहुत तकलीफ है। उन्होंने कहा कि विधवा पेंशन के बारे में मुख्यमंत्री के द्वारा बताया गया कि राज्य सरकार के द्वारा विधवा पेंशन देने के लिए एक नई व्यवस्था बनाई जा रही है इसके तहत विधवा माताओं को परिवार के सदस्यों एवं बच्चों के अनुसार पेंशन की राशि तय करते हुए भुगतान किया जाएगा।

    *दोषियों के विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई*

    मृतकों के परिवारों से मिलने के उपरांत संवाददाताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जनता के जान माल की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेगी। यह पूरा झारखंड राज्य मेरा घर है और यहां के वासी मेरे परिवार के सदस्य हैं। मुख्यमंत्री ने कहा गया कि राज्य में कानून व्यवस्था सबसे ऊपर है और किसी भी व्यक्ति को कानून तोड़ने का कोई भी अधिकार नहीं है एवं दोषियों के विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबुरुगुलीकेरा गांव में हुई 7 ग्रामीणों की निर्मम हत्या से व्यथित मन के कारण मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से शपथ ग्रहण के तारीख टालने का अनुरोध किया
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    August 9, 2026

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.