Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मालवाहक वाहन में चालक और सह-चालक के अलावा तीसरे व्यक्ति पर रोक
    Breaking News Headlines संवाद विशेष

    मालवाहक वाहन में चालक और सह-चालक के अलावा तीसरे व्यक्ति पर रोक

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 6, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *झारखंड / मालवाहक वाहन में चालक और सह-चालक के अलावा तीसरे व्यक्ति पर रोक*

    *केंद्रीय गृह मंत्रालय के पत्र के बाद राज्य के परिवहन सचिव के. रविकुमार की और से डीजीपी एमवी राव को पत्र लिखकर इस मामले में आवश्यक सख्ती बरतने का सुझाव दिया है।*

    *केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद परिवहन सचिव ने डीजीपी को दिया निर्देश*

    *निर्देश के बाद मालवाहक वाहन में तीसरा व्यक्ति पकड़े जाने पर की जाएगी कार्रवाई*

    रांची. खतरनाक कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव के खतरे को कम से कम करने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार के प्रयासों के तहत लॉकडाउन के बीच आवश्यक वस्तुओं की कमी न हो, इसलिए मालवाहक वाहनों को लॉकडाउन के दौरान कुछ नियमों के साथ छूट दी गई है। इसके तहत मालवाहक वाहनों के लिए नियम व कानून भी तय किए गए हैं।

    केंद्रीय गृह मंत्रालय के पत्र के बाद राज्य के परिवहन सचिव के. रविकुमार की और से डीजीपी एमवी राव को पत्र लिखकर इस मामले में आवश्यक सख्ती बरतने का सुझाव दिया है। कहा है कि किसी भी मालवाहक वाहन में दो से ज्यादा व्यक्ति मिले तो उस वाहन को पकड़ें। संबंधित व्यक्ति को पकड़कर नजदीक के क्वारेंटाइन सेंटर में भेजें और वाहन चालक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करें।

    केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मालवाहक वाहनों के परिचालन संबंधित कुछ दिशा-निर्देश जारी किया है। इसमें बताया गया है कि राज्य के भीतर या राज्य के बाहर आने-जाने वाले मालवाहक वाहनों में एक चालक के अलावा एक अन्य व्यक्ति को ही रहने की स्वीकृति दी जा सकती है। इसके अलावा किसी अन्य व्यक्ति को किसी भी परिस्थिति में यात्रा की अनुमति नहीं है। उस मालवाहक वाहन के चालक के पास वैध लाइसेंस रहे और जो दूसरा अन्य व्यक्ति है, उसके पास पहचान पत्र रहना जरूरी है।
    मालूम हो कि लॉकडाउन के दौरान सभी यात्री बसें व अन्य गाड़ियां बंद हैं। ऐसी स्थिति में दूर-दराज के लोग मालवाहक वाहनों से अपने गांव-घर के लिए जा रहे हैं। इससे कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा बढ़ेगा। इसकी शिकायत पिछले कई दिनों से केंद्रीय गृह मंत्रालय तक पहुंच रही थी। इसके बाद ही केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से इस मामले में निर्देश जारी किया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article उपायुक्त ने उमा सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का किया निरीक्षण

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.