नई दिल्ली. अकसर सोशल मीडिया पर खिलाड़ी कुछ ऐसे कदम उठाते हैं जिसके बाद बवाल हो जाता है. कुछ ऐसा ही मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की लीजेंड फाइटर जिना करानो ने कर दिया है. जिना करानो ने सोशल मीडिया पर एक टॉपलेस फोटो शेयर कर दी है.जिना करानो ने इस फोटो को आजादी के नाम पर शेयर किया. जिना करानो ने लिखा, मुझे आजादी गजब की लगती है. मैं आप लोगों को बता भी नहीं सकती कि आजादी कितनी अहम चीज है. आप रोज उठते हैं और कुछ भी कर सकते हैं.जिना करानो की इस फोटो को कई फैंस पसंद कर रहे हैं लेकिन ब्राजील के जियु-जित्सु मास्टर रेंजो ग्रेसी ने करानो की कड़ी आलोचना की है. जिना करानो की फोटो को लेकर रेंजो ग्रेजी ने लिखा, कपड़े पहन लो. तुम्हें ये करने की जरूरत नहीं है. तुम बेहद ही खूबसूरत महिलाओं में से एक हो. तुम्हें इस तरह की फोटो की जरूरत नहीं.जिना करानो ने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के 8 मैच खेले थे, जिसमें से उन्हें 7 में जीत मिली और एक में हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद करानो ने हॉलीवुड का रुख कर लिया और वो फास्ट एंड फ्यूरियस 6 और डेडपूल जैसी फिल्मों में नजर आईं.

