Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महिला दिवस पर छात्रा संवाद कार्यक्रम करेगी अभाविप
    Uncategorized

    महिला दिवस पर छात्रा संवाद कार्यक्रम करेगी अभाविप

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadMarch 4, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चन्दन शर्मा की रिपोर्ट

    बेगूसराय : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महिला इकाई का बैठक कॉपरेटिव कॉलेज शिक्षक प्रकोष्ठ में हुआ। इस कार्यक्रम में 8 मार्च को हो रहे महिला दिवस पर विस्तार से चर्चा हुआ। मौके पर उपस्थित राज्य विश्वविद्यालय प्रमुख कन्हैया कुमार ने कहा कि मुझे लगता है महिला दिवस का औचित्य तब तक प्रमाणित नहीं होता जब तक कि सच्चे अर्थों में महिलाओं की दशा नहीं सुधरती। महिला नीति है लेकिन क्या उसका क्रियान्वयन गंभीरता से हो रहा है। यह देखा जाना चाहिए कि क्या उन्हें उनके अधिकार प्राप्त हो रहे हैं। वास्तविक सशक्तीकरण तो तभी होगा जब महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होंगी। और उनमें कुछ करने का आत्मविश्वास जागेगा। जिला संयोजक सोनू कुमार व नगर मंत्री पुरषोतम कुमार ने कहा कि 8 मार्च को बेगूसराय के विभिन्न इकाई में संगोष्ठी ,पौधरोपण ,रक्तदान ,छात्रा संवाद व अन्य कार्यक्रम किया जायेगा। इस कार्यक्रम में सैकड़ो छात्र छात्राओं की उपस्थिति रहेगी। एबीभीपी छात्राओं को हर अवसर पर नेतृत्व करने का गुर खिखाने का कार्य करती है। इसी का परिणाम है कि आज अभाविप के राष्ट्रीय महामंत्री एक महिला है। मौके पर उपस्थित प्रान्त छात्रा सह प्रमुख स्वेत निशा व नगर सह मंत्री आकाश कुमार ने कहा कि घर के चौके-चूल्हे से बाहर, व्यवसाय हो, साहित्य जगत हो, प्रशासनिक सेवा हो, विदेश सेवा हो, पुलिस विभाग हो या हवाई सेवा हो या फिर खेल का मैदान हो, महिलाओं ने सफलता का परचम हर जगह लहराया है। यहां तक कि महिलाएँ कई राष्ट्रों की राष्ट्राध्यक्ष भी रही हैं और कुछ तो वर्तमान में भी हैं। मौके पर नगर सह मंत्री कमल कश्यप ,नगर सह मंत्री शांतनु कुमार ,सुजीत कुमार ,नेहा कुमारी ,हिना ,सुप्रिया ,कॉलेज अध्यक्ष सोनल प्रिया ,नैंसी कुमारी व अन्य मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतेघड़ा विधायक ने पत्र भेज बीहट में एलिवेटेड फ्लाईओवर की माँग की
    Next Article मिथिला स्टूडेंट यूनियन डी. बी. कॉलेज जयनगर इकाई के प्रतिनिधि मंडल महाविद्यालय प्रशासन से वार्ता किया ।

    Related Posts

    कोलडीहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बोरवेल वाहन को मारी टक्कर, तीन मजदूर गंभीर

    July 25, 2026

    सासाराम में भीषण सड़क हादसा: टूरिस्ट बस और तेल टैंकर की टक्कर, 23 यात्री घायल

    July 25, 2026

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    परसुडीह थाना से 100 मीटर दूर होटल में चोरी, ताला तोड़ नकदी, गैस सिलेंडर और सामान ले उड़े चोर

    जमशेदपुर दमाकी-मानपुर सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, मरम्मत की मांग को लेकर प्रदर्शन

    कांड्रा के पिंड्राबेड़ा मोड़ पर बड़ा हादसा, ऑटो पलटने से कई यात्री घायल

    कोलडीहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बोरवेल वाहन को मारी टक्कर, तीन मजदूर गंभीर

    सासाराम में भीषण सड़क हादसा: टूरिस्ट बस और तेल टैंकर की टक्कर, 23 यात्री घायल

    टेल्को के घोड़ाबांधा मोड़ पर खूनी संघर्ष, चापड़ और लोहे के पाइप से हमला, तीन घायल

    जहानाबाद, बिहार बंद को लेकर जहानाबाद में हाई अलर्ट, चौक-चौराहों पर भारी पुलिस बल तैनात, एसपी खुद कर रहे मॉनिटरिंग।

    छात्र आंदोलन के बीच बेगूसराय पुलिस ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.