Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महाराष्ट्र को बदनाम करने की रची जा रही साजिश: उद्धव ठाकरे
    Breaking News Headlines

    महाराष्ट्र को बदनाम करने की रची जा रही साजिश: उद्धव ठाकरे

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 14, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि कोरोना को लेकर मुंबई को बदनाम करने की कोशिश हो रही है. उन्होंने कहा कि मेरी खामोशी को मेरी कमजोरी न समझें. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र ने कई मुसीबतों का सामना किया है. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है, लेकिन ये वक्त उस पर बात करने का नहीं है.

    अपने संबोधन में उद्धव ठाकरे ने कहा कि मैं राजनीतिक साइक्लोन का सामना करता रहूंगा. उन्होंने कहा कि कोरोना को लेकर महाराष्ट्र को दुनिया के सामने बदनाम करने की कोशिश की जा रही है. पूरी दुनिया को लग रहा है कि कोरोना की दूसरी लहर आई है. गांवों तक कोरोना पहुंच रहा है. महाराष्ट्र की स्थिति पूरी तरह खराब नहीं है. राज्य को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है.

    उद्धव ठाकरे ने कहा कि अभी विधानसभा का सत्र महाराष्ट्र में समाप्त हुआ है. फिलहाल इसके लिए सभी पार्टियों का मैं शुक्रिया अदा करना चाहूंगा. उन्होंने कहा कि वह कई मुद्दों पर बात करना चाहते हैं लेकिन अभी कोरोना पर आपसे बात करूंगा. कोरोना को लेकर आपको डरने की जरूरत नहीं है, आप खबरदार रहें, हम जिम्मेदार रहेंगे. जब कुछ जिम्मेदारी हम उठाएंगे और कुछ आप उठाएंगे तभी कोरोना को हराया जा सकेगा.

    उन्होंने कहा कि 15 सितंबर से हम एक मुहिम शुरू कर रहे हैं. जो भी अपने महाराष्ट्र से प्यार करता है, वैसे सारे लोग इसमें अपनी जिम्मेदारी निभाएं. महाराष्ट्र हमारा परिवार है, इसे सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी है. इसलिए मैंने इस मुहिम का नाम मेरा परिवार, मेरी जिम्मेदारी रखा है. उन्होंने कहा कि मास्क ही आज के समय में हमारी ब्लैक बेल्ट है और यही हमें कोरोना से बचा सकता है. ऐसे में जरूरी है कि भीड़ की जगह पर मास्क जरूर लगाएं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतैयार हो रहे खास भाभा कवच, AK-47 की गोलियां भी नहीं भेद पाएंगी
    Next Article स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया प्रोटोकाल: कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने के बाद करें ये उपाय

    Related Posts

    सोना देवी विश्वविद्यालय में उत्साह से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, कुलाधिपति प्रभाकर सिंह ने कहा- राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत पर चलें

    August 15, 2026

    मोरहाबादी में सीएम हेमंत सोरेन ने फहराया तिरंगा, युवाओं को दिया भरोसा

    August 15, 2026

    *शान से लहराया तिरंगा🇮🇳, 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने किया झंडारोहण, राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी तथा परेड का किया निरीक्षण*

    August 15, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सोना देवी विश्वविद्यालय में उत्साह से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, कुलाधिपति प्रभाकर सिंह ने कहा- राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत पर चलें

    मोरहाबादी में सीएम हेमंत सोरेन ने फहराया तिरंगा, युवाओं को दिया भरोसा

    *शान से लहराया तिरंगा🇮🇳, 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने किया झंडारोहण, राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी तथा परेड का किया निरीक्षण*

    प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले से किया ‘शक्ति की सप्तधारा’ का आह्वान, जानें 7 प्रमुख शक्तियां

    प्रधानमंत्री मोदी ने ‘शक्ति की सप्तधारा’ का आह्वान किया: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से सात शक्तियों का खाका

    प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले से ‘शक्ति की सप्तधारा’ का आह्वान किया, जानें सातों शक्तियां

    प्रधानमंत्री मोदी ने नशा मुक्त युवा अभियान में शामिल होने का आह्वान किया

    प्रधानमंत्री मोदी का स्वतंत्रता दिवस पर 75 मिनट का संबोधन: चार वर्षों में सबसे छोटा भाषण

    प्रधानमंत्री मोदी का स्वतंत्रता दिवस संबोधन 75 मिनट में समाप्त चार वर्षों में सबसे छोटा

    80वें स्वतंत्रता दिवस के निमंत्रण पत्रों पर सेवा तीर्थ भवन और धर्म चक्र की झलक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.