Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तैयार हो रहे खास भाभा कवच, AK-47 की गोलियां भी नहीं भेद पाएंगी
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    तैयार हो रहे खास भाभा कवच, AK-47 की गोलियां भी नहीं भेद पाएंगी

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 14, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हैदराबाद. भारतीय सैनिकों के लिए खास सुरक्षा कवच तैयार हो रहा है. हैदराबाद में मिश्रा धातु निगम लिमिटेड (मिधानी) में अंतरराष्ट्रीय स्तर स्टैंडर्ड के बुलेट प्रूफ जैकेट्स तैयार किए जा रहे हैं, जो एके-47 की गोलियों को भी रोक सकते हैं. इसके साथ ही बुलेट प्रूफ गाड़ियां भी तैयार की जा रही हैं.

    भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में इस खास बुलेट प्रूफ जैकेट के तैयार होने की वजह से इसे भाभा कवच का नाम दिया गया है. ये जैकेट AK-47 से निकली गोली को भी रोकने की क्षमता रखती है. सैम्पल के तौर पर कुछ बुलेटप्रूफ जैकेट्स पैरामिलिट्री फोर्स को सप्लाई भी की जा चुकी हैं.

    मिधानी के चेयरमैन और मैनेजिंग एडिटर संजय कुमार झा के अनुसार इन बुलेट प्रूफ जैकेट्स के बड़े पैमाने पर प्रॉडक्शन के लिए तकनीक के साथ ही हमारी नजर दुनियाभर में तैयार हो रहे युद्ध के सामानों पर भी है. मिधानी में तैयार ये बुलेटप्रूफ जैकेट्स गृह मंत्रालय की स्पेसिफिकेशन्स से भी मिलते हैं.

    यहां तैयार हो रहीं बख्तरबंद गाड़ियां किसी भी चुनौतीपूर्ण स्थिति से निपटने में सक्षम हैं. अगर गाड़ी के टायर में गोली भी लग जाए तो भी यह 100 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है. इसुजु बेस्ड कॉम्बैट गाड़ी के तौर पर पहचानी गई गाड़ी में कई सारे और फीचर भी हैं. हथियार के साथ 7 लोगों को ले जाने की क्षमता वाली इस गाड़ी को क्विक रिस्पॉन्स टीम, एस्कॉर्ट गाड़ी, सैनिकों को ले जाने जैसी ऑपरेशनल ड्यूटी में भी इस्तेमाल किया जा सकता है.

    केंद्र सरकार की आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत बाहर से आयात करने की बजाय डिफेंस पब्लिक सेक्टर उद्यम को वरीयता दी जाएगी. विशेषज्ञों का कहना है कि मिधानी में तैयार हो रहे जैकेट्स और बुलेटप्रूफ गाड़ियों का इस्तेमाल सुरक्षा एजेंसियां कर सकती हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूपी: सरकारी नौकरी में बदलाव की तैयारी, अब 5 वर्ष तक होगी संविदा पर तैनाती
    Next Article महाराष्ट्र को बदनाम करने की रची जा रही साजिश: उद्धव ठाकरे

    Related Posts

    प्रमोद कुमार तिवारी को असेंबली ऑफ ह्यूमन राइट्स एंड जस्टिस का कोल्हान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया

    June 27, 2026

    आईटीसी ग्रैंड भारत में मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट का राष्ट्रीय अधिवेशन, जिम्मेदार पत्रकारिता पर जोर

    June 27, 2026

    पूर्वांचल की बंद पड़ी गणेश शुगर मिल को पुनर्जीवित करने की मांग तेज

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    प्रमोद कुमार तिवारी को असेंबली ऑफ ह्यूमन राइट्स एंड जस्टिस का कोल्हान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया

    आईटीसी ग्रैंड भारत में मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट का राष्ट्रीय अधिवेशन, जिम्मेदार पत्रकारिता पर जोर

    पूर्वांचल की बंद पड़ी गणेश शुगर मिल को पुनर्जीवित करने की मांग तेज

    आज फिर आठ छात्रा हुई बीमार परिजनों ने किया हंगामा

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने स्व. काशीनाथ सिंह के परिजनों से मिलकर जताई शोक संवेदना

    जमशेदपुर में कांग्रेस का केंद्र पर हमला, शिक्षा-रोजगार और पेपर लीक को लेकर सरकार को घेरा

    सरायकेला झुंड से बिछड़े टस्कर हाथी का आतंक, चांडिल वन कार्यालय पहुंचे ग्रामीण, पदाधिकारी नदारद।

    धतकीडीह तालाब में अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर: मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता अभियान का मानव श्रृंखला के साथ समापन

    चतरा: मुहर्रम जुलूस संपन्न होने के कुछ ही देर बाद चतरा जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.