Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मनोज सिन्हा होंगे जम्मू-कश्मीर के नए उपराज्यपाल, जीसी मुर्मू का इस्तीफा स्वीकार
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    मनोज सिन्हा होंगे जम्मू-कश्मीर के नए उपराज्यपाल, जीसी मुर्मू का इस्तीफा स्वीकार

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 6, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता मनोज सिन्हा केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के नये उप राज्यपाल होंगे. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गिरीश चंद्र मुर्मू का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. जम्मू-कश्मीर के पहले उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने मंगलवार शाम इस्तीफे की पेशकश की थी. सूत्रों के अनुसार, मुर्मू अगले कंट्रोलर ऑफ ऑडिट जनरल हो सकते हैं.बता दें जीसी मुर्मू को अक्टूबर 2019 में केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर का पहला उप-राज्यपाल नियुक्त किया था. गुजरात कैडर के आईएएस अधिकारी जीसी मुर्मू को कानून व्यवस्था का लंबा अनुभव रहा है. जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे, उस वक्त मुर्मू गृह विभाग में सचिव रहने के बाद सीएमओ में भी उनके सचिव थे. मुर्मू 1985 बैच के आईएएस अधिकारी हैं.वहीं, जम्मू-कश्मीर के नए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में केंद्रीय संचार मंत्री और और रेल राज्यमंत्री रह चुके हैं. वह बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के छात्र रहे हैं. मनोज सिन्हा का गाजीपुर के अलावा बलिया, मऊ और आजमगढ़ जिलों में दबदबा माना जाता रहा है. सिन्हा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष रहे अमित शाह के करीबी माने जाते हैं. पीएम और मनोज सिन्हा के बीच आरएसएस के दिनों से ही अच्छे संबंध हैं.गाजीपुर में जन्में और आईआईटी बीएचयू से पढ़े मनोज सिन्हा की छवि अच्छी है. वह राजनीति में सक्रिय रहे और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में छात्र संघ के अध्यक्ष थे. सिन्हा साल 1989 में बीजेपी राष्ट्रीय परिषद के सदस्य बने फिर साल 1996, साल 1999 और साल 2014 में गाजीपुर से सांसद बने.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअहमदाबाद के कोविड अस्पताल में आग से 8 कोरोना मरीजों की दर्दनाक मौत
    Next Article एलओसी पर पहली बार तैनात की गईं भारत की रायफल वुमेन

    Related Posts

    पेड़ों को राखी बांध महिलाओं ने लिया जंगल बचाने का संकल्प

    August 28, 2026

    संस्कारोदय एकेडमी के बच्चों ने पेड़ों को राखी बांधकर लिया संरक्षण का संकल्प

    August 28, 2026

    संपूर्ण क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

    August 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पेड़ों को राखी बांध महिलाओं ने लिया जंगल बचाने का संकल्प

    संस्कारोदय एकेडमी के बच्चों ने पेड़ों को राखी बांधकर लिया संरक्षण का संकल्प

    संपूर्ण क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

    आनन्द मार्ग ने धूमधाम से मनाया प्रथम दीक्षा दिवस l

    सीआरपीएफ जवानों की कलाई पर सजी राखी, ब्रह्मर्षि महिला समाज ने जताया सम्मान*

    रांची में एच1एन1के मामले बढ़े, सरायकेला में भी स्वास्थ्य विभाग सतर्क

    *शेन इंटरनेशनल स्कूल में राखी के रंगों से सजा भाईचारे का संदेश

    काण्ड्रा आरपीएफ परिसर में पहली बार गूंजी बहनों की किलकारी

    सीकेपी डीविजन में यार्ड रिमॉडलिंग से नवंबर के पहले सप्ताह रेल परिचालन प्रभावित*

    बोलानी थाना क्षेत्रो मे चोरो का तांडव ,पुनः सेल आवासीय कालोनी मे दिनदहाड़े चोरी की घटना को दिया अंजाम।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.