Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अहमदाबाद के कोविड अस्पताल में आग से 8 कोरोना मरीजों की दर्दनाक मौत
    Breaking News Headlines

    अहमदाबाद के कोविड अस्पताल में आग से 8 कोरोना मरीजों की दर्दनाक मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 6, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में आज तड़के एक निजी अस्पताल में आग लग जाने से तीन महिलाओं समेत 8 कोरोना मरीज़ों की दर्दनाक मौत हो गई. उप मुख्यमंत्री सह स्वस्थ मंत्री नितिन पटेल ने बताया कि नवरंगपुरा इलाक़े में स्थित श्रेय अस्पताल के आइसीयू वार्ड में तड़के लगभग 3 बजे आग लग गई. इसे कोरोना के उपचार के लिए सरकार ने नामित किया था.इस घटना में वहां इलाज के लिए भर्ती 8 कोरोना मरीज़ों की मौत हो गई. आग बुझाने का प्रयास करते हुए अस्पताल के एक पर चिकित्सा कर्मी घायल भी हो गया. आग लगने के कारणों तथा सम्पूर्ण घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं. पटेल ने बताया की प्रारम्भिक अनुमान के अनुसार आग आइसीयू में किसी उपकरण में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी हो सकती है. अस्पताल प्रशासन पर दमकल कर्मियों को देर से बुलाने का आरोप है. जांच के लिए गठित कमिटी तीन दिन में अपनी रिपोर्ट देगी.वहीं आग को क़ाबू कर लिया गया है और बाक़ी के 41 मरीज़ों को सरकारी एसवीपी अस्पताल में भेज दिया गया है. अस्पताल में क़रीब 50 कोरोना मरीज़ भर्ती थे. सभी कोरोना पीड़ित बताए गए हैं. इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुःख प्रकट किया है तथा मृतकों के परिजनो के लिए आर्थिक सहायता की भी घोषणा की.उन्होंने ट्वीट करके लिखा, ‘अहमदाबाद के अस्पताल में आग लगने से दुखी हूं. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना हैं. आशा करता हूं कि घायल जल्द ठीक हो जाएंगे. मुख्यमंत्री विजय रुपाणी जी और मेयर बिजल पटेल से स्थिति के बारे में बात की. प्रशासन प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है.वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है. वहीं आग लगने से घायल हुए मरीजों को 50,000 रुपये की राशि दी जाएगी. मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने अहमदाबाद के श्रेय अस्पताल में आग लगने की घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं. अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह विभाग) संगीता सिंह जांच का नेतृत्व करेंगी. मुख्यमंत्री ने तीन दिन में रिपोर्ट देने का आदेश दिया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article मनोज सिन्हा होंगे जम्मू-कश्मीर के नए उपराज्यपाल, जीसी मुर्मू का इस्तीफा स्वीकार

    Related Posts

    सेवा, समरसता और मानवता ही संघ की पहचान : मोहन भागवत

    August 29, 2026

    नेपाल की त्रासदी से भारत को सबक लेने की जरूरत

    August 29, 2026

    ‘शुद्धीकरण’ की राजनीति नहीं, संविधान की कसौटी पर हो कार्रवाई

    August 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सेवा, समरसता और मानवता ही संघ की पहचान : मोहन भागवत

    नेपाल की त्रासदी से भारत को सबक लेने की जरूरत

    ‘शुद्धीकरण’ की राजनीति नहीं, संविधान की कसौटी पर हो कार्रवाई

    जियो का आईपीओ: डिजिटल भारत की दौड़ और सत्ता के केंद्रीकरण का सवाल

    केपीएस गम्हरिया की छात्रा रीतू कुमारी को मिला मिस ग्लैरमस 2026 का खिताब

    चांडिल डैम विस्थापितों की समीक्षा बैठक, आंदोलन तेज करने की रणनीति

    कांग्रेसी नेता ने प्रिया हेल्थ केयर नरसिंग होम के खिलाफ जांच की मांग की

    पीडीएस दुकानदारों का एक सितंबर को जिला मुख्यालय में धरना*

    कनीक और पारदर्शिता से मजबूत होगा सहकारिता क्षेत्र : सत्येंद्र चौधरी*

    डायन बताकर महिला की हत्या की कोशिश, संघर्ष कर बची जान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.