Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने कृषि कानूनों को किसानों के हित में बताया
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने कृषि कानूनों को किसानों के हित में बताया

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 29, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मथुरा. उत्तर प्रदेश के मथुरा से लोकसभा की सदस्य हेमा मालिनी ने सोमवार को एक वीडियो क्लिप जारी कर नए कृषि कानूनों को किसानों के लिए लाभकारी बताते हुए आंदोलनकारी किसानों से धरना प्रदर्शन समाप्त कर सरकार से बातचीत करने की अपील की है. हेमा ने ‘जय जवान-जय किसान’ से अपना संदेश शुरु करते हुए कहा कि जैसे जवान इस देश की रक्षा करता है, वैसे ही किसान हमें अन्न देता है. हमारी सरकार ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बीते छह वर्षों के दौरान देश के किसानों को खुशहाली की ओर ले जाने के लिए अनेक कदम उठाए हैं.

    उन्होंने दावा किया कि कृषि सुधार कानून ने ही किसानों को बेहतर विकल्प दिए हैं, जहां सही दाम मिले, वहां किसान अपनी फसल बेच सके. उन्होंने कहा, ‘देश के किसानों को आज कृषि सुधार के जरिए अधिक अधिकार मिल रहे हैं, इसके लिए प्रधानमंत्री धन्यवाद के पात्र हैं. नए कृषि कानून जहां कृषि क्षेत्र का कायाकल्प करेंगे, वही किसानों के जीवन को खुशहाल बनाएंगे.’

    दूसरी ओर मथुरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार मथुरा के जवाहर बाग जैसे पार्कों का जीर्णोद्धार करा रही है जिससे पर्यटक यहां आकर्षित होंगे जिसका पर्यटन पर उल्लेखनीय प्रभाव पड़ेगा. संवाददाताओं से बात करते हुए सोमवार को उन्होंने कहा, ‘दो जून 2016 को हजारों अतिक्रमणकारियों के कब्जे से छुड़ाते हुए बर्बाद हुए जवाहर बाग को पूरी तरह से बदला जा रहा है और अब इसका जीर्णोद्धार कार्य अंतिम चरण में चल रहा है. उन्होंने कहा कि फरवरी महीने में यह एक बार फिर जनता के लिए समर्पित कर दिया जाएगा, जो जल्द ही मथुरा के एक बेहतरीन पिकनिक स्पॉट के रूप में तबदील हो जाएगा.’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरजनीकांत का बड़ा ऐलान: कहा वो नहीं बनायेंगे कोई भी राजनीतिक पार्टी
    Next Article ओडिशा के जरटी स्टेशन के पास पटरी उतरी मालगाड़ी, ट्रेनों का आवागमन हुआ बाधित

    Related Posts

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    June 27, 2026

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    June 27, 2026

    एडीएलएस सनशाइन स्कूल में सीआईएससीई जोनल कराटे चयन ट्रायल्स का आयोजन, 23 स्कूलों के 196 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पोटका में विकराल रूप लेता जा रहा है ब्रेन मलेरिया, प्रदेश से लेकर जिला की टीम पहुंची

    आदित्यपुर जलापूर्ति योजना: 8 साल बाद भी अधूरी, 15 जुलाई तक पानी नहीं तो जन आंदोलन: पुरेन्द्र

    पोटका में विभिन्न गांव में फैला ब्रेन मलेरिया, पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती छात्र _ छात्राओं से मिलने पहुंची समाजसेविका दुखनी सोरेन 

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    राष्ट्रीय राजमार्ग-520 भद्राशाही निकट डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक, पुलिया मे गिरने से बाल-बाल बचा 

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव 29 जून से, चांडिल में भक्ति और उत्साह का माहौल

    बोलानी मे शांतिपूर्ण माहौल मे निकाला गया मूहर्रम का जूलस।युवाओं ने दिखाई हैरतअंगेज कारनामे

    एडीएलएस सनशाइन स्कूल में सीआईएससीई जोनल कराटे चयन ट्रायल्स का आयोजन, 23 स्कूलों के 196 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    सेल के अध्यक्ष ने जेजीओएम एवं ओजीओएम की खनन गतिविधियों की समीक्षा की सुरक्षा, उत्पादन वृद्धि एवं तकनीकी नवाचार पर दिया विशेष बल 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.