Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ओडिशा के जरटी स्टेशन के पास पटरी उतरी मालगाड़ी, ट्रेनों का आवागमन हुआ बाधित
    Breaking News Headlines ओड़िशा

    ओडिशा के जरटी स्टेशन के पास पटरी उतरी मालगाड़ी, ट्रेनों का आवागमन हुआ बाधित

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 29, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भुवनेश्वर. ओडिशा के कोरापुट जिले में एक मालगाड़ी के 13 डिब्बे बेपटरी हो जाने से उक्त रूट पर रेल सेवा बाधित हुई है. हालांकि इस दुर्घटना में किसी प्रकार के जान माल का नुकसान नहीं हुआ है.

    वहीं कोरापुट स्टेशन मास्टर ने कहा है कि किरंडल से विशाखापट्टनम जाते समय जरटी स्टेशन पर यह दुर्घटना हुई है. इसकी वजह से 08514 विशाखापट्टनम किरंडुल स्पेशल एक्सप्रेस की सेवा बाधित हुई है. यह स्पेशल एक्सप्रेस अब किरंडुल नहीं जाएगी. कोरापुट से ही यह स्पेशल एक्सप्रेस विशाखापट्टनम लौट जाएगी.

    पूर्वतट रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 13 डिब्बे पटरी से उतरे हैं. तड़के सुबह करीबन 4 बजकर 30 मिनट पर मालीगुड़ा टनेल के बीच यह मालगाड़ी पटरी से उतर गई. इस दुर्घटना में किसी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. हालांकि मालगाड़ी के पटरी से उतर जाने के कारण ट्रैक से गुजरने वाली अन्य ट्रेनों का आवागमन बाधित हुआ है. मौके पर रेलवे की तरफ से मरम्मत कार्य किया जा रहा है. ट्रेन पटरी से उतर जाने के कारण पटरी क्षतिग्रस्त हो गई है, जिसका युद्ध स्तर पर मरम्मत किया जा रहा है.

    रेलवे विभाग की तरफ से जानकारी दी गई है कि 24 घंटे के अन्दर मरम्मत कार्य पूरा कर लिया जाएगा. किस कारण से यह दुर्घटना हुई है, उस संबन्ध में पता नहीं चला है. उसकी जांच की जाएगी. माना जा रहा है मालगाड़ी की रफ्तार अधिक होने के कारण वह पटरी से उतर गई थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने कृषि कानूनों को किसानों के हित में बताया
    Next Article फिलीपींस ने दी अमेरिका को धमकी, अगर कोरोना वैक्सीन नहीं दी तो रद्द कर देंगे सैन्य समझौता

    Related Posts

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    June 27, 2026

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    June 27, 2026

    एडीएलएस सनशाइन स्कूल में सीआईएससीई जोनल कराटे चयन ट्रायल्स का आयोजन, 23 स्कूलों के 196 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पोटका में विकराल रूप लेता जा रहा है ब्रेन मलेरिया, प्रदेश से लेकर जिला की टीम पहुंची

    आदित्यपुर जलापूर्ति योजना: 8 साल बाद भी अधूरी, 15 जुलाई तक पानी नहीं तो जन आंदोलन: पुरेन्द्र

    पोटका में विभिन्न गांव में फैला ब्रेन मलेरिया, पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती छात्र _ छात्राओं से मिलने पहुंची समाजसेविका दुखनी सोरेन 

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    राष्ट्रीय राजमार्ग-520 भद्राशाही निकट डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक, पुलिया मे गिरने से बाल-बाल बचा 

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव 29 जून से, चांडिल में भक्ति और उत्साह का माहौल

    बोलानी मे शांतिपूर्ण माहौल मे निकाला गया मूहर्रम का जूलस।युवाओं ने दिखाई हैरतअंगेज कारनामे

    एडीएलएस सनशाइन स्कूल में सीआईएससीई जोनल कराटे चयन ट्रायल्स का आयोजन, 23 स्कूलों के 196 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    सेल के अध्यक्ष ने जेजीओएम एवं ओजीओएम की खनन गतिविधियों की समीक्षा की सुरक्षा, उत्पादन वृद्धि एवं तकनीकी नवाचार पर दिया विशेष बल 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.