Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » फिलीपींस ने दी अमेरिका को धमकी, अगर कोरोना वैक्सीन नहीं दी तो रद्द कर देंगे सैन्य समझौता
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    फिलीपींस ने दी अमेरिका को धमकी, अगर कोरोना वैक्सीन नहीं दी तो रद्द कर देंगे सैन्य समझौता

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 29, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मनीला. फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते ने अमेरिका को धमकी दी है कि अगर कोरोना वायरस वैक्सीन नहीं दिया गया तो वह सैन्य समझौता रदद् कर देंगे. दुतेर्ते ने कहा कि अगर अमेरिका ने नए कोरोना वायरस से निपटने के लिए वैक्सीन नहीं दी तो वह विजिटिंग फोर्सेस एग्रीमेंट को रदद् करने की योजना पर आगे बढ़ जाएंगे.

    राष्ट्रपति दुतेर्ते ने कहा कि अमेरिका के साथ सैन्य समझौता बिल्कुल रदद् होने की कगार पर है और अगर उन्होंने अनुमति नहीं दी तो अमेरिकी सेना को उनके देश को छोडऩा होगा. इससे पहले इसी साल दुतेर्ते ने अमेरिका के साथ सैन्य समझौते को रदद् करने का आदेश दिया था, लेकिन बाद में उसे 6 महीने के लिए सस्पेंड कर दिया गया. इस डील के तहत अमेरिकी सैनिक फिलीपीन्स की सरजमीं पर सैन्य अभ्यास कर सकते हैं.

    दुतेर्ते ने कहा कि यदि अमेरिकी कम से कम दो करोड़ वैक्सीन देने में असफल रहते हैं तो उनके लिए अच्छा है कि वे यहां से चले जाएं. वैक्सीन नहीं तो यहां रूकना भी नहीं. उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका फिलीपीन्स को कोरोना वैक्सीन देना चाहता है तो वह हल्ला नहीं करे, बल्कि वैक्सीन मुहैया कराए.

    राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका अपने लोगों को कोरोना वायरस वैक्सीन मुहैया कराने के लिए युद्धस्तर पर लगा है. राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय टीकाकरण के प्रभारी से कहा कि वह वैक्सीन खरीदने के लिए पैसे की चिंता न करें. उन्होंने कहा कि जो कुछ भी उपलब्ध हो उसे खरीद लो क्योंकि यह एक इमरजेंसी है. उन्होंने ब्रिटेन और अमेरिका में पहले ही अनुमति दी जा चुकीं कोरोना वायरस वैक्सीन को देश में भी अनुमति देने का आदेश दिया. बता दें कि राष्ट्रपति दुतेर्ते अपने अटपटे बयानों के लिए कुख्यात रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleओडिशा के जरटी स्टेशन के पास पटरी उतरी मालगाड़ी, ट्रेनों का आवागमन हुआ बाधित
    Next Article आज का दिन- मंगलवार 29 दिसंबर 2020, कुछ खास है हर पूर्णिमा!

    Related Posts

    जमशेदपुर में बाढ़ का खतरा गहराया, होटल अलकोर-रामादा के सामने सड़क पर पहुंचा खरकई का पानी

    August 19, 2026

    धनबाद SSP प्रभात कुमार का जलवा, देश के टॉप-100 पुलिस कप्तानों में नाम

    August 19, 2026

    बन्ना गुप्ता और सुधा गुप्ता ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा, राहत कार्य तेज करने का निर्देश

    August 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में बाढ़ का खतरा गहराया, होटल अलकोर-रामादा के सामने सड़क पर पहुंचा खरकई का पानी

    धनबाद SSP प्रभात कुमार का जलवा, देश के टॉप-100 पुलिस कप्तानों में नाम

    बन्ना गुप्ता और सुधा गुप्ता ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा, राहत कार्य तेज करने का निर्देश

    जमशेदपुर में बाढ़ की स्थिति चिंताजनक, निचले इलाकों में रात में सावधानी जरूरी : सरयू राय

    हाथी मानव संघर्ष के स्थायी समाधान को लेकर सांसद बिद्युत बरण महतो ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात

    सरयू राय 6 सितंबर को झारखंड की शिक्षा व्यवस्था पर जमशेदपुर में करेंगे सेमिनार

    मेयर सुधा गुप्ता का आरोप: सरयू राय मानगो नगर निगम के विकास को रोकने की कोशिश कर रहे हैं

    बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा: बन्ना गुप्ता और सुधा गुप्ता ने मानगो में लिया जायजा, राहत कार्य तेज करने का निर्देश

    मेयर सुधा गुप्ता ने सरयू राय पर लगाया मानगो नगर निगम के विकास को रोकने का आरोप

    सरयू राय 6 सितंबर को झारखंड की शिक्षा व्यवस्था पर जमशेदपुर में करेंगे सेमिनार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.