Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रजनीकांत का बड़ा ऐलान: कहा वो नहीं बनायेंगे कोई भी राजनीतिक पार्टी
    Breaking News Headlines राजनीति

    रजनीकांत का बड़ा ऐलान: कहा वो नहीं बनायेंगे कोई भी राजनीतिक पार्टी

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 29, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सुपरस्टार रजनीकांत ने बड़ा ऐलान किया है. मंगलवार को एक बयान जारी करते हुए रजनीकांत ने कहा कि वो कोई राजनीतिक पार्टी नहीं बनाने जा रहे हैं. हालांकि तमिलनाडु के लोगों के लिए काम करते रहेंगे.

    रजनीकांत ने अपने बयान में कहा कि बीते दिनों उनकी तबीयत में जो गिरावट हुई है, वो इसे भगवान की चेतावनी मानते हैं और राजनीतिक पार्टी नहीं बनाने का फैसला करते हैं. रजनीकांत ने कहा है कि वो ऐसा नहीं चाहते हैं कि लोग ये समझें कि उन्हें बलि का बकरा बना दिया गया है.

    गौरतलब है कि इससे पहले रजनीकांत की ओर से ऐलान किया गया था कि वो 31 दिसंबर को अपने राजनीतिक दल का ऐलान करेंगे. जिसके बाद तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनाव में उनका लडऩा तय होगा और रजनीकांत मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बन सकते हैं.

    लेकिन बीते दिनों जब रजनीकांत हैदराबाद में अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, तब उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी. रजनीकांत को इसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बीते दिन ही उन्हें छुट्टी मिली थी.

    गौरतलब है कि रजनीकांत पिछले लंबे वक्त से ही राज्य में अपने समर्थकों, फैन क्लब के साथ बैठक कर रहे थे. जिसमें राजनीति में एंट्री लेने की तैयारी की बात कही गई थी. पिछले साल ही उन्होंने इस बात की पुष्टि की थी कि राजनीति में कूदेंगे, इस साल के अंत में पार्टी लॉन्च करने का प्लान था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएमपी कैबिनेट ने दी धर्म स्वातंपय अध्यादेश को मंजूरी, 10 साल की कैद का प्रावधान
    Next Article मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने कृषि कानूनों को किसानों के हित में बताया

    Related Posts

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    June 27, 2026

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    June 27, 2026

    एडीएलएस सनशाइन स्कूल में सीआईएससीई जोनल कराटे चयन ट्रायल्स का आयोजन, 23 स्कूलों के 196 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पोटका में विकराल रूप लेता जा रहा है ब्रेन मलेरिया, प्रदेश से लेकर जिला की टीम पहुंची

    आदित्यपुर जलापूर्ति योजना: 8 साल बाद भी अधूरी, 15 जुलाई तक पानी नहीं तो जन आंदोलन: पुरेन्द्र

    पोटका में विभिन्न गांव में फैला ब्रेन मलेरिया, पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती छात्र _ छात्राओं से मिलने पहुंची समाजसेविका दुखनी सोरेन 

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    राष्ट्रीय राजमार्ग-520 भद्राशाही निकट डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक, पुलिया मे गिरने से बाल-बाल बचा 

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव 29 जून से, चांडिल में भक्ति और उत्साह का माहौल

    बोलानी मे शांतिपूर्ण माहौल मे निकाला गया मूहर्रम का जूलस।युवाओं ने दिखाई हैरतअंगेज कारनामे

    एडीएलएस सनशाइन स्कूल में सीआईएससीई जोनल कराटे चयन ट्रायल्स का आयोजन, 23 स्कूलों के 196 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    सेल के अध्यक्ष ने जेजीओएम एवं ओजीओएम की खनन गतिविधियों की समीक्षा की सुरक्षा, उत्पादन वृद्धि एवं तकनीकी नवाचार पर दिया विशेष बल 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.