Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मतदान से 48 घंटे पहले प्रचार थमने के बाद चुनावी घोषणा पत्र नहीं जारी किये जा सकेंगे
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    मतदान से 48 घंटे पहले प्रचार थमने के बाद चुनावी घोषणा पत्र नहीं जारी किये जा सकेंगे

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 19, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रांची : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एल खियांग्ते ने कहा : मतदान से 48 घंटे पहले प्रचार थमने के बाद चुनावी घोषणा पत्र नहीं जारी किये जा सकेंगे. आदर्श चुनाव आचार संहिता के नियमों में चुनाव आयोग ने घोषणापत्र से संबंधित यह प्रावधान 16 मार्च को जोड़ा है. आकाशवाणी के प्रादेशिक समाचार एकांश और दूरदर्शन द्वारा आयोजित लोकसभा चुनाव-2019 उन्मुखीकरण कार्यशाला में बोलते हुए श्री खियांग्ते ने कहा : 20 मार्च के बाद मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और पता में बदलाव के ही आवेदन स्वीकार किये जायेंगे. उसके बाद आवेदन करने वाले इस बार वोट नहीं डाल सकेंगे. मतदाता सूची से अब किसी मतदाता का नाम नहीं हटाया जायेगा. उन्होंने कहा : एक जनवरी 2019 को प्रकाशित मतदाता सूची पूरी तरह अपडेट है. लगातार उसका नवीनीकरण किया जा रहा है. मतदाता सूची में मतदाताओं के नाम के दोहराव और नाम से जुड़ी गड़बड़ियों को दूर कर लिया गया है. नामांकन प्रक्रिया पूरी होने तक मतदाताओं के नाम और एड्रेस में परिवर्तन से संबंधित आवेदन लिये जायेंगे. चुनाव आयोग की वेबसाइट nvsp.in पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है.
    चुनावी घोषणा पत्र जारी करने की समय सीमा निर्धारित : श्री खियांग्ते ने कहा : मतदान के पहले पूर्व इवीएम-वीवीपैट के कलस्टर प्वाइंट से मतदान केंद्र तक ले जाने और मतदान के बाद स्ट्रांग रूम तक लानेवाले वाहनों की जीपीएस से निगरानी की जायेगी. इसके लिए सेक्टोरल मजिस्ट्रेट के वाहन में जीपीएस सिस्टम लगाया जायेगा. इवीएम-वीवीपैट वाले वाहनों के लिए निर्धारित रूट चार्ट को लेकर किसी तरह की भ्रांति नहीं होगी.
    उन्होंने कहा कि चुनाव के सफल आयोजन में मीडिया का अहम रोल है. मीडिया मतदान के प्रति वातावरण तैयार करे, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग मतदाता मतदान को प्रेरित हो. प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया में चुनाव से संबंधित समाचारों को लेकर मीडिया को सतर्क रहने की जरूरत है. अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मनीष रंजन ने पेड न्यूज की पहचान करने, उन्हें रोकने और मीडिया से जुड़े प्रावधानों के बारे में बताया. कोई भी नागरिक आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत सी-विजिल एेप के माध्यम से दर्ज करा सकता है. शिकायतों पर सौ मिनट के अंदर कार्रवाई होगी. उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय मीडिया विज्ञापन प्रमाणीकरण समिति का गठन कर लिया गया है. जिला स्तर पर भी इस समिति का गठन किया गया है. चुनाव में उम्मीदवारों द्वारा खर्च की निगरानी करने के लिए आयोग द्वारा कड़ी मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गयी है. चुनाव में मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए भी काम किये जा रहे हैं. मतदाताओं की सहूलियत के लिए उनके घर पर वोटर स्लिप पहुंचाया जायेगा. इसके लिए बीएलओ को निर्देश दिये गये हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलुटेरों का मेल है महागठबंधन: चंद्रप्रकाश
    Next Article रांची सदर अनुमंडल क्षेत्र में मतगणना होने तक  धारा-144 लागू कर दी गयी है

    Related Posts

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: व्यवस्था सवालों में, राष्ट्रीय बहस

    June 21, 2026

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    June 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: व्यवस्था सवालों में, राष्ट्रीय बहस

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.