Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारतीय सेना ने ध्वस्त किये एलओसी पार पाकिस्तान की चौकियां और आतंकी पैड
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    भारतीय सेना ने ध्वस्त किये एलओसी पार पाकिस्तान की चौकियां और आतंकी पैड

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 11, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    श्रीनगर: भारत के खिलाफ अपनी धूर्त सोच के चलते पाकिस्तान लगातर एलओसी पर नापाक हरकतें जारी रखे हुये है. इन दिनों कोरोना वायरस के संक्रमण से पूरी दुनिया परेशान है, यहां तक कि खुद पाकिस्तान में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है, लेकिन इसके बावजूद पाकिस्तान कोरोना वायरस के विरुद्ध सार्थक लड़ाई लडऩे के भारत के प्रति अपनी ओछी सोच से उबर नहीं पा रहा है और नियंत्रण रेखा पर लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है.जानकारी के अनुसार पाकिस्तान की ओर से शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में भारतीय सुरक्षबलों पर फायरिंग की गई. भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब देते हुए कई आतंकी लॉन्च पैडों और उनके ठिकानों को तबाह कर दिया. भारतीय सेना ने पाकिस्तान की ओर से हो रहे सीजफायर के उल्लंघन का जवाब देते हुए शुक्रवार को आतंकियो के लॉन्च पैड को निशाना बनाया. साथ ही आतंकियों के गोला बारूद रखने की जगह पर भी सेना ने निशाना साधा.इससे पाकिस्तान में आंतकियों को काफी नुकसान की खबर है. भारतीय सेना ने इस हमले में भारी हथियारों का उपयोग किया और पाक चौकियों पर सटीक निशाना लगाया. शुक्रवार को भारतीय सेना की इस जवाबी कार्यवाही का वीडियो भी जारी किया गया है. भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा के उस ओर बने आतंकियों के लॉन्च पैड को निशाना बनाया. साथ ही आतंकियों के गोला-बारूद रखने की जगह पर भी सटीक हमले किए.इसमें दुश्मन को भारी नुकसान पहुंचा है. कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में शुक्रवार को हुई गोलीबारी से इलाके के लोगों में दहशत फैल गई. भारतीय सुरक्षाबलों ने प्रभावी और मजबूती से दुश्मनों को जवाब दिया. आतंकियों के लॉन्च पैड और गोला-बारूद रखने वाली जगह को नष्ट कर दिया गया. इसमें पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचौबीस घंटे में सामने आये 1035 नये कोरोना पॉजिटिव, देश में 7447 हुये कोरोना मरीजों की संख्या
    Next Article यूएसए ने चाइना टेलीकॉम पर प्रतिबंध लगाने की धमकी दी

    Related Posts

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    August 9, 2026

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान: कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    जेन-जी और अल्फा: आंदोलन के संकेत और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    आदिवासी दिवस की चांडिल अनुमंडल में धूम

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका के विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.