Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारतीय सेना का निर्णय: सियाचिन ग्लेशियर को बनाया जायेगा टूरिस्ट हब
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    भारतीय सेना का निर्णय: सियाचिन ग्लेशियर को बनाया जायेगा टूरिस्ट हब

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 27, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. चीन की सीमा सटे सियाचिन ग्लेशियर को आम आदमी के लिए भी खोलने का निर्णय लिया है. सेना के इस फैसले के बाद सियाचिन टूरिस्ट हब बन सकता है, जिससे वहां के नजदीक के गांवों को विकास में मदद मिल सकती है. वहीं इस फैसले से चीन को भी स्पष्ट संदेश देने की कोशिश की गई है कि अब उसके किसी भई आक्रामक रवैये से भारत को कोई फर्क नहीं पडऩे वाला है.टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार इंडियन आर्मी ने अपने एक फैसले में सियाचिन बेस कैंप और लद्दाख में कुमार पोस्ट को नागरिकों के लिए खोल दिया है. हालांकि यह पोस्ट खोलने का ऐलान अक्टूबर में ही किया गया था, लेकिन कोरोना महामारी और चीन सीमा पर तनाव के बीच यह फैसला टल रहा था.बताया जा रहा है कि सियाचिन जाने के लिए सेना द्वारा अनुमति दी जायेगी. इसके लिए टूरिस्टों को आवेदन करना होगा, जिसके बाद वहां से अनुमति मिलेगी. अनुमति मिलने बाद सैन्य निगरानी में ही वे घूम सकेंगे. क्योंकि सियाचिन का तापमान बहुत कम रहता है और वहां आम लोगों को जाना मुश्किल भरा हो सकता है.लगातार एलएसी पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे चीन को यह सेना द्वारा लिया गया यह फैसला साफ संदेश के रूप में है कि अब चीन के आक्रामक रवैया से भारत पर कोई फर्क नहीं पडऩे वाला है. वहीं सीमा पर अब लोगों की आवाजाही से पास के गांवों में भी विकास का रास्ता खुलेगा, जिससे वहां रोजगार भी बढ़ेंगे.गौरतलब है कि चीन के साथ मई में शुरू हुए तनाव के बाद से ही देश के तीनों सेना को हाई अलर्ट मोड पर रखा गया है, जिसके बाद सभी सेना अपने अपने हिसाब से तैयारी कर रही है. वायुसेना लगातार सीमा पर समीक्षा बैठक कर रही है. वहीं बीते दिनों रक्षा मंत्रालय ने तनाव को देखते हुए सेना को कई छूटें प्रदान की है.a

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआतंकियों से मुक्त हुआ श्रीनगर जिला, आईजीपी ने दी जानकारी
    Next Article चीन के साथ जारी तनाव के बीच भारत ने सीमा पर तैनात किये मिसाइल दागने वाले टी-90 टैंक

    Related Posts

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बिहार में पांच नए निजी विश्वविद्यालय, शिक्षा क्रांति को बूस्ट!

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.