Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आतंकियों से मुक्त हुआ श्रीनगर जिला, आईजीपी ने दी जानकारी
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    आतंकियों से मुक्त हुआ श्रीनगर जिला, आईजीपी ने दी जानकारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 27, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    श्रीनगर. लश्कर ए तैयबा के टॉप कमांडर को सुरक्षाबलों द्वारा मार गिराये जाने के एक दिन बाद जम्मू कश्मीर के ग्राष्मकालीन राजधानी श्रीनगर का कोई भी आतंकी अब कश्मीर में सक्रिय नहीं है. इस बात की जानकारी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस विजय कुमार ने दी. कश्मीर जोन पुलिस के ट्विटर हैंडल पर उन्होंने कहा कि कल लश्कर ए तैयबा के आतंकी इशफाक राशिद खान को मार गिराने के बाद श्रीनगर जिला का कोई भी आतंकी सक्रिय नहीं है.

    सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान श्रीनगर इलाके के सोजेइथ का रहनेवाला इशफाक बाहरी श्रीनगर के रनबीरगढ़ में मारा गया. इस दौरान दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले का एक अन्य आतंकी एजाज अहमद भट भी मारा गया.

    आईजीपी विजय कुमार ने हाल में कहा था कि श्रीनगर शहर को कभी भी आतंकवाद से मुक्त नहीं किया जा सकता है, क्योंकि घाटी के अन्य जिलों से उनका आना जारी रहता है. उन्होंने संवाददाताओं से कहा था कि श्रीनगर एक ऐसा शहर है, जहां प्राय: आतंकी आते रहते हैं. कभी वे इलाज, बैठकों तो कभी फंड लेने आते हैं. श्रीनगर कभी भी आतंकवाद से मुक्त नहीं किया जा सकता है.

    गौरतलब है कि शनिवार को सुरक्षाबलों ने श्रीनगर के बाहरी इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराया गया था. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शहर के बाहरी क्षेत्र में स्थित रनबीरगढ़ इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने सुबह घेराबंदी एवं तलाशी अभियान चलाया. उन्होंने बताया कि तलाश के दौरान आतंकवादियों ने बल पर गोलियां चला दीं, जिसके जवाब में सुरक्षा बलों ने भी गोलीबारी की. मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर हो गये.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article24 घंटे में सामने आये कोरोना संक्रमण के लगभग 50 हजार नये मामले, बढ़ा रिकवरी रेट
    Next Article भारतीय सेना का निर्णय: सियाचिन ग्लेशियर को बनाया जायेगा टूरिस्ट हब

    Related Posts

    मेहनत का शोषण: हम मेहनत बेच रहे हैं, आप ‘गुलामी’ खरीद रहे | राष्ट्र संवाद

    May 9, 2026

    पढ़ाई बढ़ी लेकिन स्किल क्यों नहीं? भारत में बढ़ता स्किल गैप | राष्ट्र संवाद

    May 9, 2026

    ऑपरेशन सिंदूर: शौर्य पर सियासत और जनभावनाएं | राष्ट्र संवाद

    May 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मेहनत का शोषण: हम मेहनत बेच रहे हैं, आप ‘गुलामी’ खरीद रहे | राष्ट्र संवाद

    पढ़ाई बढ़ी लेकिन स्किल क्यों नहीं? भारत में बढ़ता स्किल गैप | राष्ट्र संवाद

    ऑपरेशन सिंदूर: शौर्य पर सियासत और जनभावनाएं | राष्ट्र संवाद

    न्याय की कुर्सी पर बैठा इंसान भी टूट सकता है: जज अमन कुमार शर्मा | राष्ट्र संवाद

    🕉️🌺 दैनिक पंचांग एवं राशिफल 🙏०९::०५::२०२६ शनिवार

    ‌‌🕉️🌺 दैनिक पंचांग एवं राशिफल 🙏०८::०५::२०२६ शुक्रवार

    केडिया परिवार की शादी समारोह में जुटीं दिग्गज हस्तियां, अर्जुन मुंडा और रघुवर दास ने नवदंपति को दिया आशीर्वाद

    15वें वित्त आयोग की राशि में घोटाले का आरोप, स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण में घटिया कार्य पर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव से शिकायत

    एडीजे रियलिटी नए और पुराने ग्राहकों के लिए शुरू कर रही विशेष उपहार योजना- जितेंद्र मिश्रा

    जेवियर स्कूल में विद्यार्थी परिषद का हुआ गठन, लक्ष्य बने अध्यक्ष

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.