Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा के टेल्को मंडल के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन चुनावी कार्यालय भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए मंदिर- पवन अग्रवाल  
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    भाजपा के टेल्को मंडल के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन चुनावी कार्यालय भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए मंदिर- पवन अग्रवाल  

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 21, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा के टेल्को मंडल के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन
    चुनावी कार्यालय भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए मंदिर- पवन अग्रवाल
    विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही जहां एक तरफ राजनीतिक पार्टियां जनसंपर्क अभियान के जरिए जनता से रुबरू होने में जुटी हुई हैं वहीं कई क्षेत्रों में चुनावी दफ्तर खोल कर जनता के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। मंडल स्तर पर खुल रहे ये चुनावी कार्यालय कार्यकर्ताओं के लिए बैठक करने की जगह भी हैं तो किसी कार्यक्रम या अभियान को शुरु करने का स्टार्टिंग प्वाइंट भी। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के टेल्को मंडल कार्यालय का भी शुभारंभ कर दिया गया है।  टेल्को के आजाद मार्केट में शुरु हुए इस कार्यालय का उद्घाटन किया विधायक प्रतिनिधि पवन अग्रवाल ने।
    इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि भारतीय जनता पार्टी का ये चुनावी कार्यालय एक आदर्श चुनावी केंद्र साबित होगा। इस कार्यालय के जरिए मतदाताओं से तो संपर्क किया ही जाएगा, मंडल के तहत आने वाले सभी बूथों के लिए रणनीतियां भी यहीं बनेंगी और उन्हें दिशा निर्देश भी यही से जारी किया जाएगा। पार्टी के भगवा बैनर-झंडे से सजा ये कार्यालय आने जाने वाले लोगों को आकर्षित तो कर ही रहा है भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा का भी प्रचार प्रसार कर रहा है। कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर टेल्को मंडल प्रभारी खेमलाल चौधरी, महिला आयोग की अध्यक्षा कल्याणी शरण, मुख्य चुनाव अभिकर्ता मिथिलेश यादव, मंडल अध्यक्ष पप्पू मिश्रा, अनिल श्रीवास्तव, मनोज सिंह, हेमंत सिंह, अरुण कुमार शुक्ला, विकास सिंह आदि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगोलमुरी में खुला भाजपा का चुनावी कार्यालय, हुआ चुनावी मंथन
    Next Article कुंजल लकड़ा के लिए सच्ची श्रद्धांजलि तब होगी जब मालिकाना हक मिल जाएगा: प्रोफ़ेसर गौरव

    Related Posts

    कवि-गीतकार डॉ. संजय पंकज को मिलेगा ‘रचनाकार साहित्यश्री सम्मान’

    October 12, 2026

    नाला विवाद में युवक की पिटाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

    October 12, 2026

    सड़क हादसे में मारे गए तीन युवकों के परिजनों से मिलीं विधायक सविता महतो

    October 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    दिल्ली में फांसी लगाने से सोहिलवाड़ा के युवक की मौत, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

    कवि-गीतकार डॉ. संजय पंकज को मिलेगा ‘रचनाकार साहित्यश्री सम्मान’

    नाला विवाद में युवक की पिटाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

    सड़क हादसे में मारे गए तीन युवकों के परिजनों से मिलीं विधायक सविता महतो

    राजस्व लक्ष्य पूरा करें, विलंब करने वाले संवेदक होंगे ब्लैकलिस्ट

    दुर्गापूजा में सीसीटीवी से निगरानी, भीड़ वाले पंडालों पर विशेष नजर

    शिलान्यास हुआ, काम नहीं, ग्रामीणों का प्रदर्शन

    बालीजुड़ी की कृषक पाठशाला में काला नमक धान की खेती आकर्षण

    काण्ड्रा में कंटेनर के धक्के से महिला घायल

    पूजा पंडाल उद्घाटन के लिए सांसद को न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.