निजाम खान
साहेबगंज: भाजपा द्वारा इन दिनों लगातार पूरे झारखंड प्रदेश में पेड़ लगाओ अभियान बड़े पैमाने पर चलाया जा रहा हैं!विधायक ओझा ने कहा इस कार्यक्रम के तहत पूरे प्रदेश पार्टी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय वृक्षारोपण कार्यक्रम के माध्यम से राज्यभर में सभी भाजपा कार्यकर्ता 513 मंडलों में पांच लाख से अधिक वृक्ष लगाएंगे. इसी कड़ी में राजमहल विधानसभा के विधायक अनंत ओझा ने आज अपने गांव शोभन पुर भट्ठा में जिला अध्यक्ष रामदरश यादव के साथ वृक्षारोपण किया।विधायक अनंत ओझा ने कहा कि आज बढ़ते हुए वायु प्रदूषण को देखते हुए , पेड़ लगाना हमारा कर्तव्य ही नही जरूरत भी है । अगर हम वास्तव में जीवित रहना चाहते हैं और अच्छे जीवनयापन करना चाहते हैं तो अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाने चाहिए। ऑक्सीजन लेने और कार्बन डाइऑक्साइड को छोड़ने के अलावा पेड़ पर्यावरण से अन्य हानिकारक गैसों को अवशोषित करते हैं जिससे वायु शुद्ध और ताज़ी बनती है। जितने हरे-भरे पेड़ होंगे उतना अधिक ऑक्सीजन का उत्पादन होगा और अधिक विषैली गैसों को यह अवशोषित करेंगे।
प्रदूषण का स्तर इन दिनों बहुत अधिक बढ़ रहा है। इससे लड़ने का एकमात्र तरीका अधिक से अधिक पेड़ लगाना है। उदाहरण के लिए अगर देखा जाय तो , पेड़ों से घिरे क्षेत्र, गांव और जंगल शुद्ध पर्यावरण को बढ़ावा देते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि ये कम प्रदूषण से प्रभावित क्षेत्र हैं। दूसरी ओर शहरी आवासीय और औद्योगिक क्षेत्रों में खराब प्रदूषण और कम पेड़ों की संख्या के कारण ख़राब गुणवत्ता की वायु है।
साथ हीं , श्री ओझा ने ये भी कहा कि , यह सही समय है जब लोगों को वृक्षारोपण के महत्व को पहचानना चाहिए और इसके लिए योगदान करना चाहिए। सरकार को इस मुद्दे को गंभीरता से लेना चाहिए और अधिक से अधिक लोगों को इस उद्देश्य को आगे बढ़ाने के लिए काम करना चाहिए।
उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि , आप अपनी सामाजिक जिम्मेदारी समझते हुए , निश्चित तौर पर अपने-अपने बूथ पर खुद भी पेड़ लगाएं तथा दूसरों को भी इसका महत्व बताते हुए पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित करें ।
जिला अध्यक्ष साहेबगंज रामदरश यादव ने कहा कहा कि आज हरे पेड़ों के कटान से धरती की हरियाली नष्ट होती जा रही है। यही हरे पेड़ हमें जीवन दायनी शुद्ध वायु प्रदान करते हैं। हमारा उत्तरदायित्व है कि सब धरती माँ का पौधरोपण कर शृंगार करें।
मौके पर रहे एल एन गोप प्रॉफेसर सुनील यादव,बब्बन यादव,बासकी यादव,छोटू यादव,पिंटू यादव,राकेश यादव,एल एन गोप प्रॉफेसर मौजूद थे!

