Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नए भारत के निर्माण में नई शिक्षा नीति महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी: अनंत ओझा
    Breaking News झारखंड राजनीति

    नए भारत के निर्माण में नई शिक्षा नीति महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी: अनंत ओझा

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 4, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नए भारत के निर्माण में नई शिक्षा नीति महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी: अनंत ओझा

    निजाम खान

    राजमहल विधायक अनंत ओझा ने कहा कल कैबिनेट ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को मंजूरी दे दी।माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नये भारत के निर्माण में नई शिक्षा नीति महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इसमें आधुनिक शिक्षा प्रणाली के साथ साथ 21वी सदी की जरूरतों को भी ध्यान में रखा गया है। नई शिक्षा नीति में शिक्षा के सभी पहलुओं को ध्यान में रखा गया है।क्षेत्रीय भाषाओं में ई-पाठ्यक्रम को विकसित किया जाएगा, कौशल विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा एवं छात्र-शिक्षक अनुपात का भी ध्यान रखा जायेगा ताकि सभी को बेहतर शिक्षा मिल सके।आने वाली पीढ़ी को बेहतर शिक्षा एवं उज्जवल भविष्य देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया।श्री ओझा ने कहा कि यह नीति सभी स्तरों पर एक समान स्कूली शिक्षा मुहैया कराएगा । जिससे स्कूल छोड़ चुके बच्चों को भी प्रोत्साहित कर मुख्यधारा में लाया जा सके । इसके नए पाठ्यक्रम और शैक्षणिक संरचना विद्यार्थी के बचपन को ध्यान में रखकर शिक्षा पर जोर देते हुये लागू किया गया है जिससे बच्चे के मानसिक दबाव कम होने के साथ उनका मानसिक विकास तेजी से हो । श्री ओझा ने कहा कि स्कूल के पाठ्यक्रम और अध्यापन कला का लक्ष्य होगा कि 21वीं सदी के प्रमुख कौशल एवं व्यवहारिक जानकारियों स्व विद्यार्थियों को अवगत कराना जिससे वो अपने साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में भी अपनी भागीदारी निभा सके । इसके लिए पाठ्यक्रम को भी कम किया जाएगा । साथ हीं इस शिक्षा नीति से स्थानीय भाषाओं का भी ख्याल रखा गया है जिससे इन भाषाओं को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ बच्चों को पाठ्यक्रम समझने में भी परेशानी न हो । डिजिटल और ऑनलाइन शिक्षा पर विशेष बल दिया जाएगा ।वहीं विधायक ने कहा कि , इस शिक्षा नीति में अध्यापक के योग्यता , अध्यापनशैली , अनुभव , कार्यक्षमता आदि का खास ख्याल रखा जाएगा ताकि बच्चों का भविष्य एक सुरक्षित हाथों में जा सके । यह शिक्षा नीति एक सशक्त एवं विकसित देश के निर्माण में अवश्य ही महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगा ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराम मंदिर सामाजिक समरसता , राष्ट्रीय एकता व हिंदुत्व के भाव जागरण का चिरकाल तक केंद्र बनेगा : अनंत ओझा
    Next Article बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए पेड़ लगाना हमारा कर्तव्य ही नही जरूरत भी है : अनंत ओझा

    Related Posts

    जमशेदपुर औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में पेट्रोल और डीजल को लेकर एक बार फिर अफरा- तफरी का माहौल बन गया है

    June 24, 2026

    शिबू सोरेन को पद्म भूषण मिलने पर झामुमो में खुशी की लहर, लड्डू बांटकर मनाया उत्सव

    June 24, 2026

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में पेट्रोल और डीजल को लेकर एक बार फिर अफरा- तफरी का माहौल बन गया है

    शिबू सोरेन को पद्म भूषण मिलने पर झामुमो में खुशी की लहर, लड्डू बांटकर मनाया उत्सव

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    कोडरमा : बेटे के साथ घर लौट रही महिला से चेन छीनकर भागे बदमाश, 6 घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार

    धनबाद मुगमा स्टेशन के पास माल गाड़ी हुई बेपटरी,बड़ा हादसा टला मुगमा स्टेशन के पास बड़ा रेल हादसा टल गया

    गिरिडीह में नशा मुक्ति रात्रि चौपाल का आयोजन, उपायुक्त रामनिवास यादव ने जनभागीदारी पर दिया जोर

    रांची: शॉर्ट सर्किट से अपार्टमेंट में लगी आग, मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला

    रामगढ़ भुरकुंडा कोलियरी के सीसीएल कॉलोनी जवाहर नगर में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग।।

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.