Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बॉलीवुड को दूसरा झटका, दिग्‍गज अभिनेता ऋषि कपूर का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
    Breaking News राष्ट्रीय सिनेमा

    बॉलीवुड को दूसरा झटका, दिग्‍गज अभिनेता ऋषि कपूर का निधन, कैंसर से थे पीड़ित

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 30, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का गुरुवार को निधन हो गया है. खराब तबीयत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. महानायक अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर ऋषि कपूर के निधन की जानकारी दी है. बता दें कि एक दिन पहले ही इरफान खान के निधन से बॉलीवुड में शोक अभी खत्‍म भी नहीं हुआ था कि एक और दिग्‍गज के निधन से पूरा देश सन्‍न रह गया है.

    अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर लिखा- वो गया. ऋषि कपूर गए. अभी उनका निधन हुआ. मैं टूट गया हूं. कपूर फैमिली से रणधीर कपूर ने ऋषि के निधन की खबर को कंफर्म किया है. बता दें, ऋषि कपूर को बुधवार उनके परिवार ने एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया था. उनके भाई रणधीर ने बताया था कि वह कैंसर से पीड़ित थे और सांस लेने में भी समस्या हो रही थी.

    बताते चलें कि ऋषि कपूर पिछले साल सितंबर में अमेरिका से भारत लौटे थे. वहां करीब एक साल तक उनका कैंसर का इलाज चला. 2018 में खबर आई थी कि वो कैंसर से पीड़ित हैं, जिसके बाद करीब एक साल तक वो न्यूयॉर्क में ही रहे और उनका इलाज चला. नीतू सिंह मुश्किल घड़ी में ऋषि कपूर के साथ खड़ी रहीं.

    ऋषि कपूर जब न्यूयॉर्क में इलाज के लिए थे तो नीतू सिंह उनके साथ ही रहीं. ऋषि कपूर ने न्यूयॉर्क से लौटने के बाद 2012 में रिलीज हुई फ्रेंच फिल्म ‘द बॉडी’ की इसी नाम से बनी हिंदी फिल्म में काम किया था. इस फिल्म में उनके साथ इमरान हाशमी और शोभिता धुलिपाला मुख्य भूमिकाओं में थे.

    फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से नाकाम साबित हुई थी.फ़िल्मी परिवार से होने के कारण ऋषि कपूर हमेशा से ही फिल्मों में अभिनय करने की रूचि रखते थे. ऋषि कपूर ने बॉलीवुड में 1970 में अपने पिता की फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ से डेब्यू किया था. इस फिल्म में ऋषि ने अपने पिता के बचपन का किरदार निभाया था. ऋषि कपूर ने बॉलीवुड में बतौर एक्टर 1973 में फिल्म बॉबी से किया था. इस फिल्म में उनके अपोजिट डिंपल कपाड़िया थीं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोरोना संक्रमित दोनों मरीज की दूसरी जांच रिपोर्ट नेगेटिव:उपायुक्त
    Next Article इन्फोसिस के संस्थापक का बयान, बोले- भारत में लॉकडाउन के कारण महामारी से ज्यादा भूख से मरेंगे लोग

    Related Posts

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    June 24, 2026

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बिहार में पांच नए निजी विश्वविद्यालय, शिक्षा क्रांति को बूस्ट!

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.