Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिजली का काम पूरा नही होने पर ग्रामीणों ने वोट बहिष्कार का लिया निर्णय
    Breaking News Headlines झारखंड

    बिजली का काम पूरा नही होने पर ग्रामीणों ने वोट बहिष्कार का लिया निर्णय

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 12, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *बिजली का काम पूरा नही होने पर ग्रामीणों ने वोट बहिष्कार का लिया निर्णय*

    संवाददाता-विवेक चौबे

    कांडी(गढ़वा) : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम-कोरगाँई में विगत छह माह से बिजली का कार्य अधुरा रहने पर ग्रामीणों ने कार्य पूरा नहीं होने पर वोट बहिष्कार करने का निर्णय लिया।इस संबंध में ग्रामीणों ने बैठक कर “बिजली नहीं तो वोट भी नहीं” का नारा लगाया। ग्रामीणों के अनुसार संवेदक की लापरवाही से छह महीने पहले शुरू किया गया कार्य अभी तक भी पूरा नहीं किया गया। ग्रामीणों के अनुसार गांव में कहीं पर पोल लगा है तो तार नहीं, कहीं तार-पोल उपलब्ध है तो मीटर नहीं। ग्रामीणों ने बताया कि आधा गांव में बिजली का कार्य बाकी है।बताया कि जब संवेदक से कार्य पूरा करने के लिए कहा जाता है तो संवेदक द्वारा कार्य पूरा हो जाने की बात भी कह दी जाती है। जिसके बाद ग्रामीणों ने गोरख पाण्डेय के नेतृत्व में बैठक कर,निर्णय लिया कि अगर विद्युत कार्य पूरा नहीं होता है तो हमलोग सभी ग्रामीण जनता लोकसभा चुनाव में वोट का बहिष्कार पूर्ण रूप से करेंगे।ग्रामीणों ने कहा कि इसकी सूचना उपायुक्त गढ़वा को दी जायेगी व प्रतिलिपि उप विकास आयुक्त गढ़वा , विद्युत कार्यपालक अभियंता गढ़वा व प्रखंड विकास पदाधिकारी कांडी को भी दिया जायेगा। मौके पर -सुनिल कुमार पाण्डेय , सत्येन्द्र पाण्डेय , मिथलेश पाण्डेय , गिरवर बैठा , रामलाल साह , रामदहीन पाण्डेय , वासुदेव राम , रवि सिंह , निरज कुमार , सूरज कुमार दीप रंजन कुमार , मुकेश कुमार सहित अन्य ग्रामीण शामिल थे। इस संबंध में बिजली का कार्य करा रहे ठेकेदार मनोज पाण्डेय ने कहा कि कोरगाँई गांव में बहुत ही कम कार्य बाकी है , लेकिन जब भी कार्य पूरा करने की कोशिश की जाती है, तो वहां के ग्रामीणों द्वारा हमेशा ही अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कार्य में बाधा उत्पन्न कर दिया जाता है । ठेकेदार ने कहा कि अगर ग्रामीण सहयोग करें तो तुरंत ही कार्य पूरा कर दिया जायेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपीएम नरेंद्र मोदी को रूस का सबसे बड़ा सम्मान, ‘आर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द अपॉसल’ देने का ऐलान
    Next Article हेडलाइन्स राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    ट्विटर पर विधायक उज्जवल दास ने लिया संज्ञान, चतरा डीसी को जांच व कार्रवाई का निर्देश

    May 31, 2026

    यूसीआईएल की रोटेशन नीति पर उठे सवाल, संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज

    May 30, 2026

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात

    May 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ट्विटर पर विधायक उज्जवल दास ने लिया संज्ञान, चतरा डीसी को जांच व कार्रवाई का निर्देश

    नारी –एक अनुपम शक्ति

    खुशियां अधूरी: सब कुछ होकर भी क्यों खाली हाथ?

    हिंदी पत्रकारिता: चुनौतियों का यथार्थ और आँकड़ों का संग्राम

    छात्रों को चाहिए भरोसा, नहीं भाषण: शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    यूसीआईएल की रोटेशन नीति पर उठे सवाल, संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात

    जुगसलाई अग्निकांड ने खोली प्रशासनिक लापरवाही की पोल

    धर्मांतरण के खिलाफ फिर मुखर हुए चंपाई सोरेन, उठाई संवैधानिक बदलाव की मांग

    मुख्यमंत्री से मिलीं विधायक सविता महतो, चार पुलों के निर्माण की उठाई मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.