Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » फायरिंग से दहला बिजनौर सीजेएम की अदालत, पिता के हत्यारोपित को गोलियों से भूना
    Breaking News Headlines अपराध उत्तर प्रदेश

    फायरिंग से दहला बिजनौर सीजेएम की अदालत, पिता के हत्यारोपित को गोलियों से भूना

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 18, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में सीजेएम अदालत में पेशी पर आए हत्या के आरोपी दो बदमाशों पर कोर्ट में शार्प शूटरों ने हमला कर दिया. इसमें मुख्य आरोपी शाहनवाज की मौत हो गई, जबकि दूसरा आरोपी फरार हो गया है. हमले में दो पुलिसकर्मियों को भी गोली लगी है. वारदात को अंजाम देने वाले हत्या के आरोपियों शाहनवाज और जब्बार को दिल्ली की तिहाड़ जेल से बिजनौर की सीजेएम कोर्ट लाया गया था. सुनवाई शुरू हुई तो वहां पर सीजेएम योगेश कुमार, दिल्ली पुलिस का जवान संजीव, कोर्ट मोहर्रिर (यूपी पुलिस का जवान) मनीष कुमार मौजूद थे. इसी बीच वहां तकरीबन 25 राउंड गोलियां चलीं. गोलियों की आवाज से वहां मौजूद लोग थर्रा उठे.पुलिस का कहना है कि दोनों को आपराधिक इतिहास रहा है. शाहनवाज की गिनती मऊ से बाहुबली बीएसपी विधायक मुख्तार अंसारी के करीबी के तौर पर भी होती थी. जब्बार के खिलाफ गंभीर धाराओं में नौ मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में जब्बार ने खुलासा किया था कि वह नजीबाबाद का डॉन बनने के साथ विधायक बनने की चाहत रखता था. इसी वजह से हाजी अहसान व उनके भांजे की हत्या कराकर दहशत फैलाना मकसद था. अहसान को रास्ते से हटाकर जमीनों पर जब्बार कब्जा करना चाहता था. बड़े लोगों से रंगदारी मांगने की भी वह योजना बना रहा था.एसपी संजीव त्यागी ने बताया कि इसी बीच अहसान का बेटा साहिल अपने दो साथियों के साथ कोर्ट में पहुंचा और शहनवाज व जब्बार को निशाना बनाते हुए फायरिंग शुरू कर दी. शहनवाज को कई गोलियां लगीं और उसकी मौत हो गई. जब्बार वहां नहीं मिला. अनुमान लगाया जा रहा कि वह भाग निकला. हेड मोहर्रिर मनीश भी गोली लगने से घायल हो गया. अफरा-तफरी के बीच पुलिस ने साहिल सहित तीनों को कोर्ट रूम में बंद कर दिया और चारों तरफ से कोर्ट को घेर लिया. घायल हेड मोहर्रिर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस जब्बार की तलाश में जुटी है. पुलिस ने शहनवाज के शव को पाेेस्टमार्टम केे लिए मर्चरी भेजा. कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस तीनों हत्योरोपितों को थाने ले गई.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपाकिस्तान नागरिकों की घुसपैठ रोकने के लिए नेपाल सीमा पर लेजर फेसिंग
    Next Article छात्रों के बूते राजनीति

    Related Posts

    चापड़बाजी के फरार आरोपी को उलीडीह पुलिस ने फिल्मी अंदाज में दबोचा, अपहरण की आशंका से मची अफरा-तफरी

    July 16, 2026

    रथयात्रा 2026: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    July 15, 2026

    लोकतांत्रिक मूल्यों का अवमूल्यन: विरोध की मर्यादा पर आनंद सिंह का विश्लेषण

    July 15, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    चापड़बाजी के फरार आरोपी को उलीडीह पुलिस ने फिल्मी अंदाज में दबोचा, अपहरण की आशंका से मची अफरा-तफरी

    रथयात्रा 2026: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    लोकतांत्रिक मूल्यों का अवमूल्यन: विरोध की मर्यादा पर आनंद सिंह का विश्लेषण

    जगन्नाथ की रथयात्रा: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    लोकतंत्र में विरोध की मर्यादा: सरयू राय प्रकरण ने उठाए गंभीर सवाल

    ओशिवरा इलाके में एक हत्या: पुलिस ने एक घंटे में आरोपी को दबोचा

    बिरसानगर थाना में शांति समिति की बैठक, कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत पुलिस-जन संवाद पर जोर

    पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की जुगसलाई शाखा का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न

    जमशेदपुर पूर्वी में स्ट्रीट लाइट, सफाई और बुनियादी सुविधाओं को लेकर विधायक पूर्णिमा दास साहू ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक

    मानवाधिकार सहयोग भारत का स्थापना दिवस मनाया गया, जमशेदपुर की चप्पलबाजी घटना की निंदा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.