Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रधानमंत्री मोदी 30 जून को फिर शुरू करेंगे ‘मन की बात’
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    प्रधानमंत्री मोदी 30 जून को फिर शुरू करेंगे ‘मन की बात’

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 13, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दूसरे कार्यकाल में रेडियो पर 30 जून को पहली बार मन की बात कहेंगे. रेडियो पर प्रसारित होने वाले इस कार्यक्रम के दोबारा शुरू होने की जानकारी माइगवर्नमेंटइंडिया के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से दी गयी है. ‘मन की बात’ कार्यक्रम के लिए कोई भी भारतीय नागरिक अपनी कहानी, आइडिया और सलाह को इसमें सम्मिलित करा सकता है.प्रधानमंत्री की मन की बात में अपनी बात शामिल कराने के इच्छुक लोगों कोअपनी प्रविष्टि 29 जून को आधी रात 11 बजकर 45 मिनट तक भेजनी होगी.अपनी प्रविष्टि आप माइजीओवीडॉटइन पर जाकर भेज सकते हैं. इसमें आप अपने वो विचार या मुद्दे भेज सकते हैं जो आपको सीधे प्रभावित करते हैं और आपको लगता है कि इस पर प्रधानमंत्री को बोलना चाहिए. आप टोल फ्री नंबर 1800117800 पर कॉल करके भी अपने विचार भेज सकते हैं. फोन लाइन 11 जून से 26 जून तक खुली रहेंगी.पीएम मोदी ने अपने पहले कार्यकाल में इस कार्यक्रम की शुरुआत की थी. इसके तहत पांच साल के कार्यकाल में उन्होंने 53 बार देश को संबोधित किया था.मोदी सरकार के पहले कार्यकाल का अंतिम प्रसारण 24 फरवरी को हुआ था. यह प्रसारण लोकसभा चुनावों की घोषणा से पहले हुआ था. इसके बाद चुनाव की घोषणा होने के बाद आचार संहिता लग गई और मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण नहीं हो सका.पीएम मोदी ने मन की बात के पिछले प्रसारण में लोकसभा चुनाव जीतने का भरोसा दिलाया था. उन्होंने कहा था कि वे देशवासियों के आशीर्वाद से मई में लोकसभा चुनाव के बाद वापस आ जाएंगे. अपने पहले कार्यकाल में मोदी की मन की बात कार्यक्रम पहली बार 3 अक्टूबर 2014 को प्रसारित हुआ था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअनुच्छेद 370, 35अ को कोई खतरा नहीं: सत्य पाल
    Next Article अनंतनाग में बड़ा आतंकी हमला, CRPF के 5 जवान शहीद- 2 आतंकी ढेर

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.