Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अनुच्छेद 370, 35अ को कोई खतरा नहीं: सत्य पाल
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    अनुच्छेद 370, 35अ को कोई खतरा नहीं: सत्य पाल

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 13, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्य पाल मलिक ने केन्द्र सरकार की ओर से राज्य की विधानसभा क्षेत्रों का परिसीमन करने की रिपोर्टों का खंडन करते हुए इसे अफवाह करार दिया है. मलिक ने बुधवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘ विधानसभा क्षेत्रों के परिसीमन के संबंध में गृह मंत्रालय की ओर से कोई पुष्टि नहीं की गयी है और यह केवल एक अफवाह है.’’ मलिक ने राज्य के लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद-370 और अनुच्छेद-35अ को कोई खतरा नहीं है. उन्होंने कहा,‘‘अनुच्छेद-370 और अनुच्छेद-35अ कई राजनीतिक पार्टियों के एजेंडे में है और इस पर बहस जारी है लेकिन लोगों को चिता करने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि इन प्रावधानों को कोई खतरा नहीं है.’’हाल के समय में ऐसी रिपोर्ट सामने आईं थीं जिनमें कहा जा रहा था कि केन्द्र सरकार राज्य की विधानसभा क्षेत्रों का परिसीमन करने की योजना बना रही है, राज्य के प्रमुख क्षेत्रीय दलों ने इस प्रस्ताव का विरोध करते हुए एक राजनीतिक विवाद को जन्म दे दिया है. जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल ने कहा कि विधानसभा क्षेत्रों का परिसीमन एक लंबी प्रक्रिया है और यह कुछ दिनों में नहीं की जा सकती. उन्होंने कहा, ‘‘ यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जम्मू-कश्मीर के लोगों को सच नहीं बताया गया है. राजनीतिक पार्टियों ने स्वायत्तता और आजादी के नाम पर उनका शोषण किया है. न ही स्वायत्तता और न ही आजादी संभव है. अब, जन्नत के नाम पर राज्य के युवाओं का शोषण किया जा रहा है. कश्मीर एक स्वर्ग है, इसको फलने-फूलने दें. इस्लामिक स्टेट की विचारधारा जहां से उत्पन्न हुई थी वहीं खत्म हो चुकी है.’’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवायु प्रदूषण की वजह से 2.6 साल कम हो रही है आपकी उम्र- CSE
    Next Article प्रधानमंत्री मोदी 30 जून को फिर शुरू करेंगे ‘मन की बात’

    Related Posts

    *बारिश में ढहा कच्चा मकान, मलबे में दबा घरेलू सामान*

    August 19, 2026

    दुखनी सोरेन मृतक के घर पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मिली

    August 19, 2026

    मानगो निगम बोर्ड बैठक पर उप महापौर के सवाल, डीसी से विधिक समीक्षा की मांग

    August 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    *बारिश में ढहा कच्चा मकान, मलबे में दबा घरेलू सामान*

    दुखनी सोरेन मृतक के घर पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मिली

    मानगो निगम बोर्ड बैठक पर उप महापौर के सवाल, डीसी से विधिक समीक्षा की मांग

    डोमजूड़ी पंचायत में झारखंड आंदोलनकारी एवं दिव्यांगजनों को प्रमाण पत्र का वितरण

    25 अगस्त को सोनारी में विशेष रक्तदान शिविर, ध्यान और आध्यात्मिक अनुभूति का भी होगा अनुभव

    विश्व फोटोग्राफी दिवस पर करीम सिटी कॉलेज में फोटोग्राफी वॉक

    कौशल प्रशिक्षण से रोजगार तक पहुंचे जिले के युवा, डीसी ने तय की जवाबदेही

    दिल्ली दरबार में झारखंड भाजपा का महामंथन, अब नई रणनीति की बारी

    एक्सएलआरआई में ऑरोरा 4.0, प्रोडक्ट मैनेजमेंट पर मंथन

    बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में युद्धस्तर पर सफाई अभियान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.