Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वायु प्रदूषण की वजह से 2.6 साल कम हो रही है आपकी उम्र- CSE
    Breaking News संवाद विशेष

    वायु प्रदूषण की वजह से 2.6 साल कम हो रही है आपकी उम्र- CSE

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 13, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दुनियाभर के देश तेजी से बढ़ते वायु प्रदुषण को लेकर चिंतित है. कई देशों में वायु प्रदुषण का स्तर लगातार खतरनाक होता जा रहा है. वायु प्रदुषण का लगातार खराब होते स्तर से भारत भी परेशान है. भारत में वायु प्रदुषण की वजह से हर साल लाखों लोगों की मौतें हो रही है. अकेले दूषित हवा के कारण भारत में एक साल में करीब 12 लाख मौत की आगोश में चले गए थे. हाल ही में स्टेट ऑफ ग्लोबल एयर 2019 की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, भारत में वायु प्रदूषण से मौत का आंकड़ा स्वास्थ्य संबंधी कारणों से होने वाली मौत को लेकर तीसरा सबसे खतरनाक कारण है. देश में सबसे ज्यादा मौतें सड़क हादसों और मलेरिया के कारण होती है.सेंटर फॉर साइंस एंड एनवॉरमेंट यानी CSE की ताजा रिपोर्ट की माने तो वायु प्रदूषण की वजह से होने वाली घातक बीमारियों की वजह से भारत में औसत आयु 2.6 साल कम हो गई है. दुनिया भर में आज जन्म लेने वाला शिशु वायु प्रदूषण नहीं होने की स्थिति की तुलना में औसतन 20 महीने पहले दुनिया छोड़ जाएगा, वहीं भारत में लोगों की मृत्यु अपेक्षा से 2.6 वर्ष पहले हो जाएगी. रिपोर्ट के मुताबिक घर से बाहर का वायु प्रदूषण आपकी उम्र डेढ़ साल तक कम कर देता है, जबकि घर के अंदर का वायु प्रदूषण आपकी उम्र एक साल दो महीने तक घटा देता है. सेंटर फॉर साइंस एंड इनवायर्मेंट के मुताबिक भारत में वायु प्रदूषण से हर साल पांच साल से कम उम्र के एक लाख बच्चों की मौत हो जाती है. नयी दिल्ली पूरी दुनिया में सबसे प्रदूषित राजधानी शहर है.आपको बता दे कि मार्च में एयर विजुअल और ग्रीनपीस की रिपोर्ट के मुताबिक, 2018 में दुनिया के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में से 7 शहर भारत के हैं, जिसमें दिल्ली से सटे गुरुग्राम को सबसे प्रदूषित शहर के रूप में आंका गया. गुरुग्राम के अलावा 3 अन्य शहर और पाकिस्तान का फैसलाबाद शीर्ष 5 प्रदूषित शहरों में शामिल है. गुरुग्राम के बाद गाजियाबाद, फैसलाबाद (पाकिस्तान), फरीदाबाद, भिवानी, नोएडा, पटना, होटन (चीन), लखनऊ और लाहौर का नंबर आता है. इसी तरह शीर्ष 20 शहरों में 18 भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश से जुड़े हैं. अपनी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को इस लिस्ट में 11वां स्थान मिला है. एयर विजुअल और ग्रीनपीस की यह रिपोर्ट पीएम 2.5 पर आधारित है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअरहर की दाल के बढ़ते दाम पर सतर्क हुई सरकार, 4 लाख टन का होगा आयात
    Next Article अनुच्छेद 370, 35अ को कोई खतरा नहीं: सत्य पाल

    Related Posts

    *बारिश में ढहा कच्चा मकान, मलबे में दबा घरेलू सामान*

    August 19, 2026

    दुखनी सोरेन मृतक के घर पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मिली

    August 19, 2026

    मानगो निगम बोर्ड बैठक पर उप महापौर के सवाल, डीसी से विधिक समीक्षा की मांग

    August 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    *बारिश में ढहा कच्चा मकान, मलबे में दबा घरेलू सामान*

    दुखनी सोरेन मृतक के घर पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मिली

    मानगो निगम बोर्ड बैठक पर उप महापौर के सवाल, डीसी से विधिक समीक्षा की मांग

    डोमजूड़ी पंचायत में झारखंड आंदोलनकारी एवं दिव्यांगजनों को प्रमाण पत्र का वितरण

    25 अगस्त को सोनारी में विशेष रक्तदान शिविर, ध्यान और आध्यात्मिक अनुभूति का भी होगा अनुभव

    विश्व फोटोग्राफी दिवस पर करीम सिटी कॉलेज में फोटोग्राफी वॉक

    कौशल प्रशिक्षण से रोजगार तक पहुंचे जिले के युवा, डीसी ने तय की जवाबदेही

    दिल्ली दरबार में झारखंड भाजपा का महामंथन, अब नई रणनीति की बारी

    एक्सएलआरआई में ऑरोरा 4.0, प्रोडक्ट मैनेजमेंट पर मंथन

    बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में युद्धस्तर पर सफाई अभियान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.