Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अनंतनाग में बड़ा आतंकी हमला, CRPF के 5 जवान शहीद- 2 आतंकी ढेर
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    अनंतनाग में बड़ा आतंकी हमला, CRPF के 5 जवान शहीद- 2 आतंकी ढेर

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 13, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में एक बड़ा आतंकी हमला होने की खबर है. जानकारी के अनुसार अनंतनाग में बस स्टैंड के पास आतंकियों ने सीआरपीएफ और पुलिस बल के जवानों पर हमला कर दिया. इस हमले में 5 जवान शहीद हो गए, जबकि तीन जवानों के घायल होने की भी खबर है. एनकाउंटर में जवानों ने दोनों आतंकियों को मार गिराया है.बताया जा रहा है कि अनंतनाग में बाइक सवार 2 नकाबपोश आतंकी आए और सीआरपीएफ और पुलिस बल के जवानों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों पर भी फायरिंग की. इसमें सीआरपीएफ के दो जवान तथा राज्य पुलिस बल का एक SHO के घायल होने की खबर है. एसएचओ सदर अनंतनाग इंस्पेक्टर इरशाद के सीने में गोली लगी है. डॉक्टरों ने उन्हें श्रीनगर अस्पताल रिफर कर दिया है. जानकारी के अनुसार इस आतंकी हमले में महिला भी घायल है. सुरक्षाबलों ने दोनो नकाबपोश आतंकवादियों को मार गिराया है.रिपोर्ट्स के मुताबिक अल उमर मुजाहिदीन नाम के आंतकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है. इस आतंकी संगठन ने कहा है कि मुश्ताक जरगर उसका सरगना है. बताया जा रहा है कि बालाकोट एयर स्ट्राइक के दौरान वह भी निशाने पर था. आपको बता दें कि मुश्ताक जरगर वही शख्स है जिसे 1999 में विमान आईसी-814 के अपहृत यात्रियों को छोड़ने के बदले भारत सरकार ने रिहा किया था. उसके साथ मसूद अजहर और शेख उमर को भी छोड़ा गया था.गौर हो कि अनंतनाग में यह आतंकी हमला अमरनाथ यात्रा को लेकर चल रही तैयारियों के बीच हुआ है. अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई से शुरू होकर 15 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा के दिन संपन्न होगी. इससे पहले जम्मू-कश्मीर के पुंछ में पाकिस्तान ने सोमवार को सीजफायर का उल्लंघन किया, जिसमें एक जवान शहीद हो गया. रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान ने 6 जून तक 1170 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी 30 जून को फिर शुरू करेंगे ‘मन की बात’
    Next Article मोदी कैबिनेट ने दी नए तीन तलाक बिल को मंजूरी

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.