Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रधानमंत्री की अपील पर भाजपा का आह्वान, “आओ मिलकर दीया जलायें
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति

    प्रधानमंत्री की अपील पर भाजपा का आह्वान, “आओ मिलकर दीया जलायें

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 4, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रधानमंत्री की अपील पर भाजपा का आह्वान, “आओ मिलकर दीया जलायें

    ● हमें कोरोना के अंधकार पर उम्मीद की रोशनी से विजय प्राप्त करना है : सांसद विद्युत वरण महतो
    ● घर पर रहें, रविवार को दीप जलाकर कोरोना के ख़िलाफ़ जंग में एकजुटता का परिचय दें : दिनेश कुमार

    भारतीय जनता पार्टी और जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर लोगो से आग्रह किया है। इस संबंध में सांसद और भाजपा जिलाध्यक्ष ने प्रदेश की जनता से अपील की है कि वे 5 अप्रैल को जरूर पीएम मोदी के आह्वान का समर्थन करें। ताकि यह साबित हो सके कि इस मुसीबत की घड़ी में कोई अकेला नहीं है, बल्कि सब एक दूसरे के साथ हैं।
    सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि हमें कोरोना के अंधकार पर उम्मीद की रोशनी से विजय प्राप्त करना है। उन्होंने पीएम मोदी की सराहना करते हुए कहा कि मौजूदा वक़्त में जब पूरे विश्व में कोरोना से त्राहिमाम स्थिति और हाहाकार मचा हुआ है। ऐसी परिस्थिति में भी भारत में स्थिति बदतर नहीं हुई है, यह पीएम मोदी की कोशिश और जबरदस्त शासन की वजह से ही संभव हो पाया है। भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने जमशेदपुर वासियों से रविवार को रात 9 बजे 9 मिनट के लिए घर की लाइटों को बंद कर बालकनी में दीया, मोमबत्ती, टोर्च या मोबाइल का फ्लैश जलाने की अपील की है। कहा कि इस अभियान में हर एक को घर पर रहकर अपनी भागेदारी निभानी है। हमें अपने टीम के नेता नरेंद्र मोदी पर गर्व है। हम सभी घर पर रहकर सुरक्षित रहना जारी रखें।

    ● 06 अप्रैल को ‘सेवा दिवस’ के रूप में स्थापना दिवस मनायेगी भाजपा : अंकित

    भारतीय जनता पार्टी 06 अप्रैल को सेवा दिवस के रूप में मनायेगी। इस दिन पार्टी का 40वां स्थापना वर्ष है। जमशेदपुर महानगर भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने पार्टी कार्यकार्ताओं और व्हाट्सएप संदेश के माध्यम से सेवा दिवस मनाने को कहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने विभिन्न मंडलों ने कोरोना आपदा से प्रभावित गरीबों के सेवार्थ चल रहे ‘मोदी आहार’ मुहिम को सराहते हुए इसे जारी रखने को कहा है और अन्य मंडलों और पार्टी नेताओं को भी इस अभियान में सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया। भाजपा के जमशेदपुर महानगर प्रवक्ता अंकित आनंद ने बताया कि सोमवार 06 अप्रैल को पार्टी कार्यकर्ता अपने घरों से ही पार्टी का स्थापना दिवस मनाएंगे। इस दिन जरूरतमंदों के मध्य कार्यकर्ता अपने घर के आसपास सेवा देंगे। भाजपाई अपने घरों में पार्टी का ध्वज लगाकर पार्टी के संस्थापकों और पितृपुरुषों के प्रति कृतज्ञता ज़ाहिर करेंगे। बताया कि इस आशय में जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने सभी मंडलाध्यक्षों और पार्टी कार्यकर्ताओं को व्हाट्सएप संदेश भेजकर आग्रह किया है। भाजपा ने सेवा के दौरान सोशल डिस्टेनसिंग के नियमों का कड़ाई से पालन करने को कहा है।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleक्रोना फाइटर्स आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल (क्रोना फाइटर्स) टाटानगर की ओर से लगभग 50 जरूरतमंद लोगों को भोजन का पैकेट , पानी का बोतल एवं साबुन दिया गया
    Next Article जेएसएलपीएस के ‘दीदी किचेन’ से ग्रामीण क्षेत्र में जरुरतमंदों तक पहुंचाया जा रहा भोजन

    Related Posts

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    July 4, 2026

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    July 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बोलानी मे “घर ही विद्यालय परियोजना”कार्यक्रम आयोजित

    झारखंड अंगीभूत महाविद्यालय इंटरमीडिएट अनुबंध शिक्षक संघ ने जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.