Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रधानमंत्री आवास योजना के आवंटन में घोर अनियमितता की अभिलंब जांच हो :तरुण गुप्ता
    Breaking News झारखंड राजनीति

    प्रधानमंत्री आवास योजना के आवंटन में घोर अनियमितता की अभिलंब जांच हो :तरुण गुप्ता

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 2, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नारायणपुर (जामताड़ा): गुरुवार को नारायणपुर प्रखंड के दुर्गा मंदिर प्रांगण में हिंदू रक्षा वाहिनी के सक्रिय कार्यकर्ताओं की एक बैठक पाठक सिंह की अध्यक्षता की गई !आयोजित उक्त बैठक में वित्तीय वर्ष 2019-20 में नारायणपुर प्रखंड में बनने वाले प्रधानमंत्री आवास योजना में और अनियमितता के संबंध पर व्यापक रूप से चर्चा की गई ।सभी उपस्थित सदस्यों ने इस घोर अनियमितता के विरुद्ध सड़क पर उतर कर आंदोलन करने की बातों को रखने का प्रयास किया ।मौके पर हिंदू रक्षा वाहिनी के संयोजक तरुण कुमार गुप्ता ने कहा की नारायणपुर प्रखंड में वित्तीय वर्ष 2019-20 में कुल 1331 प्रधानमंत्री आवास योजना लक्ष्य रखा गया है। जिसमें बिना आरक्षण रोस्टर का पालन किए हुए किस आधार पर और किसके दबाव पर एक ही समुदाय को 1231 प्रधानमंत्री आवास योजना का आवंटन कर दिया गया यह समझ से परे है। वे कौन पदाधिकारी है जिन्होंने इतने बड़े पैमाने पर घोर अनियमितता करते हुए समाज में विद्वेष फैलाने का काम किए है। आखिर किस प्रक्रिया के तहत समाज के अन्य गरीब गुरवे लाचार लोगों को इस आवंटन से मेहरूम क्यों किया गया। हम किसी समाज के लोगों को आवास आवंटन के विरोधी नहीं है परंतु समाज में सभी समुदाय के लोगों को नजरअंदाज करते हुए एक तरफा जॉब आवंटन किया गया उसकी हम घोर निंदा करते हैं और झारखंड सरकार के साथ-साथ जामताड़ा उपायुक्त और गृह विभाग से मांग करते हैं कि संबंधित पदाधिकारी का अविलंब गिरफ्तारी किया जाए जिसने इतनी बड़ी घोर अनियमितता करते हुए समाज में एक तरफा विद्वेष फैलाने का काम किया है, आखिर अन्य लोगों का क्या कसूर है, उन्हें इससे क्यों वंचित किया गया। इसकी जांच होनी चाहिए। बड़े पैमाने पर आदिवासी ,हरिजन और अन्य पिछड़ी जातियों को भी इस आवंटन से एक योजनाबद्ध ढंग से बाहर रखने का काम किया गया। कहा कि 1 सप्ताह के भीतर अगर इस पर रोक लगाते हुए जांच की प्रक्रिया प्रारंभ नहीं की गई, तो एक सप्ताह के बाद हिंदू रक्षा वाहिनी के कार्यकर्ता प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय के बाहर धरना देगी, मौन धारण और अनशन करेगी और यहां से लेकर जिला तक आंदोलन करने का काम करेगी। बैठक के बाद लिखित ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा गया। मौके पर बम शंकर दुबे ,कालीचरण दास, जितेंद्र मंडल, बाबू जान ,आनंद पौद्दार, घनश्याम मंडल ,अरुण राय ,कातिक दत्ता, मनजीत सेन, प्रकाश मंडल ,कमलेश पांडे, सुजीत दास, मुन्ना मंडल, पिंटू सुमन के साथ दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    वहीँ मामले में स्थानीय सांसद ने भी पत्राचार द्वार जामताड़ा उपायुक्त को मामले में गंभीरतापूर्वक जाँच कर आवश्यक कार्यवाही करने की बात कहे है !

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से धर्मरक्षिणी सभा, बासुकीनाथ के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की
    Next Article कोरोना से डरे नही, सतर्कता बरतें: मोहन

    Related Posts

    आईटीसी ग्रैंड भारत में मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट का राष्ट्रीय अधिवेशन, जिम्मेदार पत्रकारिता पर जोर

    June 27, 2026

    पूर्वांचल की बंद पड़ी गणेश शुगर मिल को पुनर्जीवित करने की मांग तेज

    June 27, 2026

    आज फिर आठ छात्रा हुई बीमार परिजनों ने किया हंगामा

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आईटीसी ग्रैंड भारत में मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट का राष्ट्रीय अधिवेशन, जिम्मेदार पत्रकारिता पर जोर

    पूर्वांचल की बंद पड़ी गणेश शुगर मिल को पुनर्जीवित करने की मांग तेज

    आज फिर आठ छात्रा हुई बीमार परिजनों ने किया हंगामा

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने स्व. काशीनाथ सिंह के परिजनों से मिलकर जताई शोक संवेदना

    जमशेदपुर में कांग्रेस का केंद्र पर हमला, शिक्षा-रोजगार और पेपर लीक को लेकर सरकार को घेरा

    सरायकेला झुंड से बिछड़े टस्कर हाथी का आतंक, चांडिल वन कार्यालय पहुंचे ग्रामीण, पदाधिकारी नदारद।

    धतकीडीह तालाब में अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर: मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता अभियान का मानव श्रृंखला के साथ समापन

    चतरा: मुहर्रम जुलूस संपन्न होने के कुछ ही देर बाद चतरा जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई।

    जमशेदपुर में शांतिपूर्ण माहौल में निकला मोहर्रम का जुलूस, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.