Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पर 8 फरवरी से शुरू होगा महाभियोग का ट्रायल
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पर 8 फरवरी से शुरू होगा महाभियोग का ट्रायल

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 23, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वाशिंगटन. सीनेट में डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता चक शूमर ने घोषणा की है कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर महाभियोग का ट्रायल 8 फरवरी से शुरू होगा. उन्होंने कहा कि प्रतिनिधि सभा में महाभियोग की प्रक्रिया सोमवार को प्रांरभ होगी.

    उनके इस बयान से यह साफ हो गया है कि राष्ट्रपति पद से हटने के बाद भी ट्रंप की मुश्किलें कम नहीं हुई है. सीएनएन ने शुमर के हवाले से कहा है कि हम सभी अपने देश के इतिहास में इस भयानक अध्याय को पीछे रखना चाहते हैं, लेकिन राष्ट्र की एकता के लिए यह जरूरी है कि सच्चाई और जवाबदेही तय की जाए.

    हालांकि ट्रंप अब अमेरिका के राष्ट्रपति नहीं हैं. अब अमेरिका के नए राष्ट्रपति जो बाइडन हैं. ऐसे में यह जिज्ञासा उत्पन्न होती है कि जब ट्रंप सत्ता से बाहर हो चुके हैं, अमेरिका में नए राष्ट्रपति ने अपना कामकाज शुरू कर दिया है तो सवाल उठता है कि इस महाभियोग का उन पर क्या असर होगा.

    गौरतलब है कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेन्टेटिव्स में पारित हो चुका है. अब प्रक्रिया ऊपरी सदन में शुरू होगी. जिसमें ऊपरी सदन में उनके खिलाफ ट्रायल शुरू होगा.

    पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप पर 6 जनवरी को कैपिटल हिल यानी अमेरिकी संसद पर हमला करने के लिए उकसाने का आरोप है. इसे सदन में 197 के मुकाबले 232 मतों से पारित कर दिया गया है. 10 रिपब्लिकन्स सांसदों ने महाभियोग प्रस्ताव का समर्थन किया है. अमेरिका के इतिहास में ट्रंप ऐसे पहले राष्ट्रपति बन गए हैं, जिनके खिलाफ एक ही कार्यकल में दो बार महाभियोग प्रस्ताव पारित हो गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजयपुर में सड़क धंसने से सवारी सहित गड्डे में गिरा ऑटो, दो लोग हुये घायल
    Next Article आपका राष्ट्र आपका संवाद स्थापना दिवस विशेषांक

    Related Posts

    *बारिश में ढहा कच्चा मकान, मलबे में दबा घरेलू सामान*

    August 19, 2026

    दुखनी सोरेन मृतक के घर पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मिली

    August 19, 2026

    मानगो निगम बोर्ड बैठक पर उप महापौर के सवाल, डीसी से विधिक समीक्षा की मांग

    August 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    *बारिश में ढहा कच्चा मकान, मलबे में दबा घरेलू सामान*

    दुखनी सोरेन मृतक के घर पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मिली

    मानगो निगम बोर्ड बैठक पर उप महापौर के सवाल, डीसी से विधिक समीक्षा की मांग

    डोमजूड़ी पंचायत में झारखंड आंदोलनकारी एवं दिव्यांगजनों को प्रमाण पत्र का वितरण

    25 अगस्त को सोनारी में विशेष रक्तदान शिविर, ध्यान और आध्यात्मिक अनुभूति का भी होगा अनुभव

    विश्व फोटोग्राफी दिवस पर करीम सिटी कॉलेज में फोटोग्राफी वॉक

    कौशल प्रशिक्षण से रोजगार तक पहुंचे जिले के युवा, डीसी ने तय की जवाबदेही

    दिल्ली दरबार में झारखंड भाजपा का महामंथन, अब नई रणनीति की बारी

    एक्सएलआरआई में ऑरोरा 4.0, प्रोडक्ट मैनेजमेंट पर मंथन

    बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में युद्धस्तर पर सफाई अभियान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.