एसआईआर के विरोध में इंडिया गठबंधन का पैदल मार्च, पीएम मोदी, अमित शाह व ज्ञानेश का किया पुतला दहन।
खोदावंदपुर बाजार से प्रखंड मुख्यालय तक निकाला मार्च, एसआईआर वापस लेने की उठायी मांग ।।
राष्ट्र संवाद संवाददाता
खोदावंदपुर/बेगूसराय। विशेष गहन पुनरीक्षण के विरोध में बुधवार को इंडिया गठबंधन के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने खोदावंदपुर में पैदल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर एसआईआर वापस लेने की मांग की. पैदल मार्च खोदावंदपुर बाजार से शुरू होकर एस एच- 55 के रास्ते प्रखंड मुख्यालय पहुंचा. इस दौरान गठबंधन के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एसआईआर के विरोध में जमकर नारेबाजी की. प्रखंड कार्यालय के समीप पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व महागठबंधन के पूर्व चेरिया बरियारपुर विधानसभा प्रत्याशी सुशील कुमार ने किया. उन्होंने कहा कि एसआईआर के खिलाफ गठबंधन का विरोध लोकतांत्रिक तरीके से जारी रहेगा. इस मुद्दे को लेकर आगे भी आंदोलनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. मौके पर प्रखंड राजद अध्यक्ष जियाउर्रहमान उर्फ सैफी, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद नाज हसन, सीपीआई के अंचल मंत्री उदय चंद्र झा, माले नेता अवधेश कुमार, आइसा नेता असीम आनंद, राजद नेता त्रिवेणी महतो, प्रो. ब्रजनंदन यादव, रामप्रीत यादव, रामबाबू यादव, चंद्रदेव सहनी, विजय सिंह कुशवाहा, अब्दुल कुद्दूस, रामकृष्ण, कैलाश यादव सहित इंडिया गठबंधन के अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे.

